Heatwave Alert: कई राज्यों में पारा चालीस के पार, बिहार में Orange Alert, जानिए हर अपडेट
Heatwave Alert: कई राज्यों में मौसम विभाग ने लू के लिए अलर्ट जारी किया हुआ है, उसने लोगों को सेहत के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

Heatwave Alert: पूरा उत्तर भारत इस वक्त भयंकर गर्मी की मार सह रहा है। कई राज्यों में पारा 40 पार चल रहा है, जिसकी वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है। मंगलवार को देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया।
यूपी में गर्मी का आतंक
मंगलवार को यूपी के प्रयागराज और हमीरपुर में तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस सीजन में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। केवल यूपी ही नहीं बल्कि दिल्ली, हिमाचल और बिहार में भी का तापमान चालीस पहुंच गया है।
हीटवेव का अलर्ट जारी
बिहार के पटना, बांका, जमुई, नवादा, औरंगाबाद, सुपौल में दो दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी है , मौसम विभाग ने यहां पर Orange Alert जारी किया हुआ है तो वहीं बेगूसराय, नालंदा, गया, अरवल, भोजपुर, रोहतास, बक्सर, खगड़िया हीटवेव के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन राज्यों में भी गर्मी चरम पर
तो वहीं बंगाल, हरियाण, पंजाब में भी गर्मी चरम पर है। कल कोलकाता में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और हिसार में अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच गया।
बारिश के लिए अलर्ट जारी
हालांकि राहत की बात ये है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है जिसकी वजह से आज से उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में आज से लेकर अगले दो -तीन दिनों तक बारिश होने का अनुमान है। जिसके कारण तापमान में कमी आएगी और लोगों को राहत मिलेगी।
यहां पर बरसेंगे बादल
फिलहाल आज उत्तरी यूपी, एमपी, राजस्थान में भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, एमपी, छत्तीसगढ़ में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
जमकर बरसेंगे बादल
अप्रैल में ही गर्मी का रोद्र रूप देखकर लोगों की हालत खराब है क्योंकि अभी पूरा मई-जून बचा हुआ है, ऐसे में हर कोई अभी से ही मानसून सीजन के बारे में सोच रहा है। फिलहाल मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार मानसून सामान्य ही रहेगा और वक्त से पहले दस्तक दे सकता है।
अलनीनो इफेक्ट
हालांकि इस बार मानसून पर अलनीनो इफेक्ट दिखेगा, जिसकी वजह से अगस्त -सितंबर में बारिश कम हो सकती है। लेकिन फिर भी जून-जुलाई में बारिश के आसार अच्छे हैं।












Click it and Unblock the Notifications