Heat Wave Alert: दिल्ली बनी भट्टी, अगले 5 दिन आसमान से बरसेगी आग, Red अलर्ट जारी, जानिए बाकी राज्यों का हाल?

Heat Wave Alert: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस वक्त गर्मी ने विकराल रूप धारण किया हुआ है, आसमान से उगलती आग ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है।

तो वहीं भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट ने लोगों को और ज्यादा परेशान कर दिया है, दअसल उसका कहना है कि आने वाले पांच दिन बहुत ज्यादा गर्म रहने वाले हैं, इस दौरान भयंकर गर्मी पड़ेगी और लू चलेगी इसलिए सभी को स्वास्थ्य का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।

Heat Wave Alert

आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में अगले 5 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, उसका कहना है कि इन पांच दिनों में दिल्ली भट्टी की तरह तपेगी और पारा 44 डिग्री पार भी जा सकता है।

बारिश के आसार नहीं, जमकर पड़ेगी गर्मी

कमोबेश यही स्थिति अगले हफ्ते भी रहेगी और बारिश की संभावना नहीं है और इस कारण लोगों को लू के थपेड़ों को सहना ही पड़ेगा।

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी हीटवेव अलर्ट जारी

केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं दूसरी ओर पश्चिमी यूपी और बिहार में भी लू की आशंका को व्यक्त किया गया है।

एमपी में 'लू' के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी

एमपी में अगले तीन दिनों के लिए 'लू' के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी है।आपको बता दें कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में तो शनिवार को ही पारा 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है, जिससे लोग काफी हैरान-परेशान हैं। राजस्थान के बाड़मेर में पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वो कल सबसे ज्यादा गर्म शहर था।

दक्षिण भारत में मौसम कूल-कूल हो गया है

फिलहाल जहां उत्तर भारत में धरती आग की तरह धधक रही है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में मौसम कूल-कूल हो गया है। कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में मौसम ने करवट ली है और इस कारण यहां पर बारिश हुई है और जमकर तापमान में गिरावट आई है।

मानसून की आहट शुरू,जमकर बरसेंगे मेघा

मौसम विभाग ने पहले ही कहा था कि 19 मई तक अंडमान निकोबार में मानसून की आहट शुरू हो जाएगी, जिसके कारण दक्षिण में प्री -मानसून एक्टिविटी शुरू हो जाएगी और इस कारण इन राज्यों में बारिश होगी, फिलहाल इसकी शुरूआत आज से हो गई है।

31 मई को ही मानसून केरल में दस्तक दे देगा-IMD

मौसम विभाग के कहे अनुसार 31 मई को ही मानसून केरल में दस्तक दे देगा यानी कि मानसून वक्त से पहले ही इस बार आने वाला है, आईएमडी ने इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है।

हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू में तो बारिश होगी

फिलहाल अगले 24 घंटो के अंदर हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू में तो बारिश होगी लेकिन आंध्रा, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र, बंगाल और गुजरात में जमकर गर्मी पड़ेगी तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में मौसम सुहाना रहेगा, सिक्किम, असम और त्रिपुरा में अगले 24 घंटों के अंदर जमकर बरसात हो सकती है और इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+