Heat Wave in Bihar and Jharkhand: पटना में 18 जून और झारखंड में 14 जून तक सभी स्कूल बंद
Heat wave News: बिहार और झारखंड सहित कई राज्यों में गर्मी जमकर कहर ढा रही है, जिसके चलते स्कूलों में फिलहाल छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है।
Heat Wave Alert: मानसून भले ही केरल में दस्तक दे चुका हो, लेकिन गर्मी और हीटवेव ने लोगों को जीना मुहाल किया हुआ है। भीषण गर्मी को देखते हुए अब कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी भी कर दी गई हैं। पटना के डीएम ने सोमवार को आदेश करते हुए कहा कि जिले में 12 जून से लेकर 18 जून तक 12 कक्षा तक के स्कूलों में सभी तरह की शैक्षिक गतिविधियां बंद रहेंगी।
वहीं, झारखंड शिक्षा विभाग ने गर्मी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। झारखंड सरकार के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने सोमवार को आदेश जारी किया कि राज्य के सभी स्कूल 12 जून से 14 जून तक बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग के सचिव के. रवि कुमार ने बताया कि हीटवेव की स्थिति गंभीर हैं, ऐसे में राज्य के सभी सरकारी, प्राइवेट और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल तीन दिनों के लिए बंद रहेंगे।

आपको बता दें कि भारतीय मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि इन राज्यों में कम से कम अगले 5 दिनों तक हीटवेव से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने 15 जून तक के लिए हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।
झारखंड में हल्की बारिश के आसार, नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
हालांकि मौसम विभाग ने हल्की बारिश की भी संभावना जताई है, लेकिन इससे गर्मी में कोई राहत नहीं मिलेगी। रांची स्थित मौसम अनुमान केंद्र के इंचार्ज अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के पूर्वी हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार हैं, लेकिन तापमान में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।
बिहार में जारी है हीटवेव की मार
वहीं, बिहार को लेकर मौसम विभाग ने बताया, सोमवार और मंगलवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से तेज हीटवेव की स्थिति रहेगी। इसके अलावा कुछ हिस्सों में हीटवेव की गंभीर स्थिति देखने को मिलेगी












Click it and Unblock the Notifications