गर्मी से जीना मुहाल, देश में अब तक 368 की मौत, बिजली कटौती से भी लोग परेशान
नई दिल्ली। पूरा देश इस समय गर्मी के कारण परेशान है, लू के थपेड़ों ने लोगों का दिन में बाहर निकलना मुहाल कर रखा है। गर्मी के कारण देश में अब तक 368 लोगों की जान चली गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी गर्मी का आतंक यूं ही रहेगा और लोगों को कोई राहत नहीं मिलने वाली है।
गर्मी का कहर सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पर फूटा है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में रविवार तक तेज लू की वजह से अब तक 145 लोगों की मौत हो गई, जबकि उत्तर प्रदेश में चार लोगों की जान चली गई. इसके साथ ही देश भर में अब तक लू की चपेट में आकर 368 लोग मारे जा चुके हैं। मृतकों के आंकड़े को लेकर यह पहला आधिकारिक बयान है।
गर्मी के कारण देश में अब तक 368 लोगों की जान चली गई
मौसम विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को धूप से बचने और गर्मी में एहतियात बरतने की सलाह दी है। लोगों को घरों के अंदर रहने और जरूरत पड़ने पर पूरी सुरक्षा के साथ बाहर निकलने के लिए कहा है।तेलंगाना के 10 जिलों और आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय इलाकों में बीते एक सप्ताह से लू का कहर जारी है।
उत्तर भारत में लोग बिजली कटौती से भी परेशान
मौसम के मार से जहां लोग ग्रसित हैं वहीं दूसरी ओर यूपी-एमपी-बिहार में बेहिसाब हो रही बिजली कटौती ने लोगों का जीन दुश्वार कर रखा है। लोग गर्मी से त्राही-त्राही कर रहे हैं। बिजली कटौती से लोगों को पानी की सम्स्या भी झेलनी पड़ रही है।













Click it and Unblock the Notifications