हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स अब नहीं करा सकते Vaccine के लिए रजिस्ट्रेशन, केंद्र ने लगाई रोक
नई दिल्ली। एक तरफ जहां देश में कोरोना वायरस का प्रकोप एक बार फिर बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्रालय ने फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्वास्थ्य सेवा कर्मचारियों में टीकाकरण को लेकर बड़ी घोषणा की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को राज्यों को पत्र लिखकर कहा है कि हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन अब बंद किया जाएगा। बता दें कि देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू हो चुका है, वहीं कई फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्वास्थ्य सेवा कर्मचारियों को वैक्सीन की दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।
Recommended Video

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्र ने बताया कि कुछ अयोग्य लाभार्थियों को कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में पंजीकृत किया जा रहा है और टीका लगाया जा रहा है। इसलिए स्वास्थ्य मंत्रालय कोविड-19 वैक्सीन के लिए तत्काल प्रभाव से फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्वास्थ्य सेवा कर्मचारियों के नए रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि क्योंकि कई अयोग्य लोग इसका फायदा उठाकर अपना नाम जुड़वा रहे हैं, यह नियमों का उल्लंघन है।
#COVID19 | Some ineligible beneficiaries are being registered as health care & front line workers & getting vaccinated. Hereon, no new registrations in categories of health care workers & front line workers to be allowed with immediate effect: Union Health Ministry Sources pic.twitter.com/CcXRdu9ssC
— ANI (@ANI) April 3, 2021
बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार शाम 8 बजे तक देशभर में कुल 7 करोड़ 44 लाख 42 हजार 267 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। अब तक 89 लाख 53 हजार 552 हेल्थकेयर वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं, 53 लाख 6 हजार 671 हेल्थकेयर वर्कर्स को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। फ्रंटलाइन वर्कर्स की बात करें तो देश में अब तक कुल 96 लाख 19 हजार 289 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन की पहली खुराक और 40 लाख 18 हजार 526 फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी खुराख दी जा चुकी है। टीकाकरण के तीसरे फेज में 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पत्नी के साथ लगवाई कोरोना वैक्सीन, केंद्र सरकार से की ये अपील












Click it and Unblock the Notifications