ओमिक्रॉन को भारत ने विकसित देशों के मुकाबले बेहतर तरीके से किया मैनेज, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत ने अन्य देशों की तुलना में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट में आए उछाल को काफी बेहतर तरीके से मैनेज किया। आज वैश्विक स्तर पर 15-17 लाख मामले सामने आ रहे हैं लेकिन भारत में रोजाना लगभग 3000 मामले सामने आ रहे हैं। एक प्रेस वार्ता के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने ये बात कही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज 'कोविड-19 को मैनेज करने के लिए भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया' विषय पर वेबिनार में मुख्य भाषण दिया।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया की भारत की रणनीतियों के परिणामस्वरूप कई अन्य देशों की तुलना में ओमिक्रॉन वृद्धि का बेहतर प्रबंधन हुआ है। मीडिया को संबोधित करते हुए संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने डेटा शेयर करते हुए बताया कि देश की 3.15 प्रतिशत आबादी COVID-19 से संक्रमित है। यह प्रतिशत फ्रांस (36.10 प्रतिशत), यूनाइटेड किंगडम (28.94 प्रतिशत), संयुक्त राज्य अमेरिका (24.31 प्रतिशत), स्पेन (24.07 प्रतिशत) और इटली (22.37 प्रतिशत) की तुलना में बहुत कम है।
उन्होंने प्रति मिलियन जनसंख्या पर COVID-19 मामलों का डेटा भी शेयर किया। आंकड़ों के अनुसार, भारत में प्रति मिलियन जनसंख्या पर 30,647 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि विश्व स्तर पर यह संख्या 59,312 है। फ्रांस में यह संख्या 3.6 लाख, ब्रिटेन में 2.89 लाख, अमेरिका में 2.43 लाख, स्पेन में 2.4 लाख और इटली में 2.23 लाख से अधिक है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने गुरुवार को 2,539 नए कोरोनो वायरस के मामले सामने आए हैं। इसके चलते देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,30,01,477 पहुंच गया। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि देश में 60 से अधिक कोरोना से संबंधित मौतों की सूचना मिली है, जिससे मरने वालों की संख्या 5,16,132 हो गई है। 60 मृतकों में से 50 केरल के थे।












Click it and Unblock the Notifications