कोरोना वैक्सीन तक आसान पहुंच के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की नई पहल, गूगल सर्च से बुक होगा स्लॉट
वैक्सीन तक आसान पहुंच के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की नई पहल, गूगल सर्च से बुक होगा स्लॉट
नई दिल्ली, 1 सितंबर: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी लोगों तक आसानी से कोरोना वैक्सीन की पहुंच बनाने के लिए एक नई पहन की है। गूगल के जरिए भी सर्च करके अब वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक किया जा सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि जल्दी से जल्दी सभी को टीका लगे, इसलिए ये किया गया है।
Recommended Video

मनसुख मंडाविया ने अपने ट्वीट में लिखा है, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड वैक्सीन तक पहुंच बढ़ाने के लिए एक और महत्वपूर्ण पहल की है। वैक्सीन लेने के लिए गूगल पर 'कोविड वैक्सीन नियर मी' सर्च करें। जिसके बाद स्लॉट की उपलब्धता और जगह के बारे में जांच करें। इसके बाद 'बुक अपॉइंटमेंट' फीचर का इस्तेमाल करते हुए स्लॉट बुक कर लें।

टीकाकरण पर केंद्र का जोर
केंद्र सरकार टीकाकरण पर काफी जोर दे रही है। बुधवार को ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया है कि देश में 31अगस्त को 1.30 करोड़ से ज्यादा टीकाकरण हुआ है। अब तक देश में 50 करोड़ लोगों की वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। अगस्त में सबसे ज्यादा 18.6 करोड़ वैक्सीन डोज लगी हैं।
देश में कोरोना के मामले
देश में कोरोना संक्रमण का खतरा बीते कुछ दिन में कम हुआ है। कई राज्यों में कोरोना के मामलों में काफी गिरावट आई है और एक्टिव केस काफी कम रह गए हैं। हालांकि अभी भी कोरोना खत्म नहीं हुआ है, देश में अब भी रोजाना करीब 30-35 हजार नए केस मिल रहे हैं। खासतौर से केरल में काफी ज्यादा केस मिल रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया है कि पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 41,965 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 33,964 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। वहीं 460 लोगों की बीते 24 घंटे में कोरोना से मौत हो गई है। फिलहाल देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 3,78,181 हैं।












Click it and Unblock the Notifications