एक्टिव कोरोना केस 14 दिन से लगातार 10 लाख से कम, ये देश की बड़ी कामयाबी: स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कोरोना के एक्टिव केस 14 दिन से 10 लाख से कम : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा है कि देश में बीते 14 दिनों से कोरोना वायरस के एक्टिव मामले लगातार 10 लाख से कम हैं। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ये एक बड़ी कामयाबी है कि जितने नए केस आ रहे हैं, तकरीबन उतने ही मरीज ठीक भी हो रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 74,442 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 76,737 रिकवरी हुई हैं। जिसके बाद सोमवार तक देश में कोरोना के सक्रिय मामले 9,34,427 हैं, जो कुल केस का 14.11 प्रतिशत हैं। अभी तक देश में 55,86,703 मरीज रिकवर कर चुके हैं। देश के 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 77 फीसदी सक्रिय मामले हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Health Ministry का COVID19 को लेकर बड़ा दावा | वनइंडिया हिंदी
    Health ministry Coronavirus active cases continue to be less than 10 lakhs for 14 days

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया है कि देश में बीते 24 घंटों में 903 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इनमें से 82 फीसदी मौतें हुई हैं। 36% मौतें सिर्फ महाराष्ट्र में हुई हैं। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 326 मौतें और कर्नाटक में 67 मौतें हुईं हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 9 लाख 89 हजार 860 कोरोना सैंपल की जांच की गई है। इसको मिलाकर देश भर में अब तक कुल 7 करोड़ 99 लाख 82, हजार 394 कोरोना सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

    देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 66 लाख 23 हजार 816 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें से 55 लाख 86 हजार 704 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा देश में फिलहाल 9 लाख 34 हजार 427 सक्रिय मामले हैं। कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 1 लाख 2 हजार 685 तक पहुंच चुका है। मंत्रालय ने बताया, संक्रमित होने की दर में काफी गिरावट आई है। कोरोना वायरस के संक्रमण को सीमित करने में जांच ने काफी प्रभावी उपाय के तौर पर काम किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+