COVID-19: भारत में अब तक लगाई गईं वैक्सीन की 19.6 करोड़ डोज, 18-44 आयु वर्ग में रफ्तार धीमी

नई दिल्ली, 24 मई: सालभर से ज्यादा का वक्त हो गया, लेकिन कोरोना महामारी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। पिछले साल नवंबर-दिसंबर तक किसी तरह हालात काबू में आए थे, लेकिन फिर दूसरी लहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। हालांकि इस महामारी पर काबू पाने के लिए 17 जनवरी से ही देशभर में टीकाकरण अभियान चल रहा है, जिसके तहत अब तक वैक्सीन की 19 करोड़ से ज्यादा डोज लोगों को दी जा चुकी है।

Recommended Video

    COVID-19 Vaccination : देश में 19.6 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी Corona Vaccine | वनइंडिया हिंदी
    टीका

    स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के मुताबिक 24 मई तक 45 साल के ऊपर के 11.75 करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई, जबकि 2.81 लोगों ने दूसरी खुराक भी ले ली। ऐसे में 45+ आयु वर्ग में कुल वैक्सीनेशन की संख्या 14.56 करोड़ है। इसके अलावा 18-44 आयु ग्रुप में 1.06 करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगी। इस वर्ग के लिए 1 मई को ही प्रक्रिया शुरू हुई थी, ऐसे में दूसरी डोज अभी किसी को भी नहीं मिल पाई है। जिससे साफ है कि इस आयु वर्ग में टीकाकरण की रफ्तार थोड़ी धीमी है।

    बात करें स्वास्थ्यकर्मियों की तो 98 लाख को पहली और 67 लाख को दूसरी डोज मिली है। ऐसे में कुल आंकड़ा 1.65 करोड़ है। इसके साथ ही 1.5 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली डोज, जबकि 0.83 करोड़ को दूसरी डोज मिल चुकी है। वहीं इन आंकड़ों को जोड़कर देखा जाए तो देशभर में 19.60 करोड़ डोज लोगों को लगाई जा चुकी है।

    मामले हो रहे तेजी से कम
    पिछले 24 घंटे में देश में कोविड के 2,22,000 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। 40 दिन के बाद ये अब तक के सबसे कम मामले हैं। जिला स्तर पर भी कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। 3 मई तक रिकवरी दर 81.7% थी, जो अब बढ़कर 88.7% हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+