कोरोना के खिलाफ 1 ही दिन में 3 बड़े ऐलान, दो नई वैक्सीन और एक एंटी वायरल दवा को मिली मंजूरी

कोरोना के खिलाफ 1 ही दिन में 3 बड़े ऐलान, दो नई वैक्सीन और एक एंटी वायरल दवा को मिली मंजूरी

नई दिल्ली, 28 दिसंबर: भारत सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ एक ही दिन तीन बड़ी घोषनाएं की हैं। भारत में आज मंगलवार (28 दिसंबर) को दो नई वैक्सीन और एक कोविड-19 एंटी-वायरल दवा को मंजूरी दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर ये जानकारी दी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने दो वैक्सीन CORBEVAX वैक्सीन और COVOVAX वैक्सीन को मंजूरी दी है। वहीं सीडीएससीओ ने कोरोना की एंटी-वायरल दवा मोलनुपिरवीर को भी आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी है।

coronavirus

स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने इन दोनों वैक्सीन के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि CORBEVAX वैक्सीन भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित आरबीडी (RBD) प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है। कोरोना के CORBEVAX वैक्सीन को हैदराबाद स्थित फर्म बायोलॉजिकल-ई द्वारा बनाया गया है।

वहीं COVOVAX वैक्सीन का निर्माण पुणे स्थित फर्म सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा किया जाएगा। ये एक नैनोपार्टिकल वैक्सीन है। बता दें कि यह अब भारत में विकसित हुआ तीसरा टीका है।

बात करें कोविड-19 एंटी-वायरल दवा मोलनुपिरवीर को अब देश में 13 कंपनियों द्वारा कोरोना वायरस के वयस्क रोगियों के इलाज के लिए आपातकालीन स्थिति में प्रतिबंधित उपयोग के लिए बनाई जाएगी। ये दवा उन मरीजों के लिए अधिक उपयोगी होगा, जो कोरोना के उच्च जोखिम वाले मरीज हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व सामने से किया है। इन सभी मंजूरियों से कोरोना महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को और मजबूती मिलेगी। हमारे फार्मा उद्योग पूरी दुनिया के लिए संपत्ति हैं। सर्वे भवन्तु सुखः सेवा सन्तु निरमयाः।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+