स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया से मिले अदार पूनावाला, वैक्सीन प्रोडक्शन बढ़ाने पर हुई चर्चा
नई दिल्ली, 6 अगस्त: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की है। राजधानी दिल्ली में ये मुलाकत हुई है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात के बाद पूनावाला ने कहा कि हमने वैक्सीन कोविशील्ड का उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा की है। कोविशील्ड को विदेशों में मान्यता पर उन्होंने कहा कि यूरोप में 17 से अधिक देशो कोविशील्ड को मंजूरी दे चुके हैं और कई अनुमोदन देने के लिए कतार में हैं।
Recommended Video

अदार पूनावाला सीरम इंस्टीट्यूट के कर्ताधर्ता हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ने ऑक्सफोर्ड और एस्ट्रेजेनेका से कोरोना वैक्सीन को लेकर करार किया है। एस्ट्रेजेनेका सीरम इंस्टीट्यूट में कोविशील्ड के नाम से बन रही है। इस वैक्सीन का ही सबसे ज्यादा इस्तेमाल देश में हो रहा है। कोरोना की तीसरी हलर की आशंका को देखते हुए लगातार वैक्सीनेशन में तेजी की बात कहा जा रही है, ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री और पूनावाला की ये मुलाकात अहम मानी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कुछ दिन पहले डाक्टर रेड्डीज लैबोरेट्री के चेयरमैन सतीश रेड्डी से भी मुलाकात की थी। यह मीटिंग कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक वी के उत्पादन और सप्लाई को लेकर हुई थी।
भारत ने अभी तक चार टीकों को मंजूरी दी गई है। इस में एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड का कोविशील्ड वैक्सीन सबसे ज्यादा इस्तेमाल में आ रहा है। इसके बाद भारत में ही तैयार भारत बायोटेक की कोवैक्सिन इस्तेमाल की जा रही है। इसके अलावा रूस की स्पूतनिक वी और मॉडर्न की वैक्सीन को भी मंजूरी मिली है। बता दें कि देश में जनवरी से टीका लगाए जाने का काम शुरु हुआ है। देश में 18 साल से ज्यादा के सभी लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। वैक्सीनेशन कार्यक्रम के मद्देनजर अभी तक देशभर में 49 करोड़ डोज दी चुकी हैं। जिसमें 38 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली और 10 करोड़ लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications