अगर कोविड से मौतों की संख्या कम दर्ज हुई, तो इसके लिए राज्य जिम्मेदार: राज्यसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

अगर कोविड से मौतों की संख्या कम दर्ज हुई, तो राज्य जिम्मेदार: स्वास्थ्य मंत्री

नई दिल्ली, 20 जुलाई: कोरोना वायरस महामारी पर चर्चा के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यसभा में कहा है कि महामारी में मौत के आंकड़े को छुपाया नहीं गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को कोरोना के आंकड़े छुपाने का दोष दिया जा रहा है लेकिन केंद्र को तो मौतों का आंकड़ा राज्यों की ओर से दिया जा रहा है। ऐसे में केंद्र क्यों आंकड़ा छुपाएगा, अगर आप कहते हैं कि कोरोना से मौतों को कम बताया गया है तो फिर से राज्यों की ओर से ही हुआ है।

Recommended Video

    Mallikarjun Kharge का PM Modi पर वार, कहा- Harsh Vardhan को बनाया बलि का बकरा | वनइंडिया हिंदी
    corona

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सदन में कहा, पीएम मोदी ने कहा कि मौतों को रजिस्टर कीजिए, छुपाइए मत। राज्य सरकारों को ही मौतों को रजिस्टर करना होता है। यहां कहा गया कि भारत सरकार आंकड़े छुपा रही है। कोरोना से मौते के आंकड़े छुपाने की कोई वजह केंद्र के पास नहीं है। भारत सरकार आखिर क्यों आंकड़े छपाएगी? ये आंकड़े राज्यों की ओर से केंद्र को भेजे जाते हैं, फिर केंद्र ने कैसे आंकड़े छुपाए।

    उन्होंने कहा, सदन में चर्चा के दौरान मैंने सुना कि जो कोरोना में अच्छा हुआ वो राज्य ने किया और जो खराब हुआ उसके लिए केंद्र जिम्मेदार है। मुझे लगता है कि आपदा के वक्त में राजनीति नहीं होनी चाहिए। जब हम तीसरी लहर को लेकर बात करते हैं,तो हमें चाहिए कि सभी लोगों, राज्य सरकारों को सामूहिक निर्णय लेना चाहिए कि हम अपने देश में तीसरी लहर नहीं आने देंगे। हमारा संकल्प और पीएम मोदी का मार्गदर्शन हमें तीसरी लहर से बचा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद कहा है कि 130 करोड़ लोग एक साथ चलेंगे तो आगे बढ़ेंगे। ऐसे में हमें मिलकर चलने की जरूरत है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार का पूरा फोकस टीकाकरण पर है। इस दिशा में बड़े स्तर पर काम चल रहा है. हमें अपने वैज्ञानिकों पर यकीन करना होगा, उन पर सवाल खड़े करने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने बताया कि जायडस ने अपनी वैक्सीन के तीन चरण के ट्रायल पूरे कर लिए हैं। उम्मीद है कि जायडस के सात करोड़ डोज सितंबर-अक्टूबर तक बाजार में आ जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+