स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले- इंसानियत के लिए वैक्सीन पर राजनीति बंद करें,केंद्र को टीका सस्ता नहीं मिल रहा

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले- 'इंसानियत के लिए वैक्सीन पर राजनीति बंद करें, केंद्र को टीका सस्ता नहीं मिल रहा'

नई दिल्ली, 26 अप्रैल: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने एक बार फिर से कहा है कि भारत में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान पर राजनीति खत्म होनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा, मानवता के लिए वैक्सीन पर विपक्षों पर राजनीति बंद कर देनी चाहिए। डॉ हर्षवर्धन ने कहा है कि केंद्र सरकार अपनी वैक्सीनेशन नीति के तहत राज्यों को तीसरे चरण में 50 प्रतिशत वैक्सीन डोज मुफ्त में देने वाली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार (25 अप्रैल) को एक फेसबुक पोस्ट में कहा है कि सरकार किसी को भी वैक्सीन सीधे नहीं देती है। उन्होंने कहा है कि राज्यों की तुलना में केंद्र सरकार को वैक्सीन सस्ती मिलने वाली बात गलत और झूठ है। इसका गलत तरीके से प्रचार नहीं होना चाहिए।

Harsh Vardhan

Recommended Video

    Oxygen की वजह से नहीं गंवानी पड़ेगी जान, Train, Flight और Navy ला रहे 'प्राणवायु' । वनइंडिया हिंदी

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा, देश के नागरिकों के लिए चलाए जा रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान पर राजनीति समाप्त हो जानी चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया पर एक पत्र साझा करते हुए टीकाकरण के तीसरे चरण के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया है। पत्र साझा कर उन्होंने लिखा है कि ये वैक्सीनेशन के तीसरे चरण को लेकर लगाई जा रही है सभी अटकलों पर विराम लगाएगा।

    डॉ हर्षवर्धन ने कहा है कि केंद्र सरकार ने घोषणा की थी कि वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में 01 मई से 8 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीनेट किया जाएगा। यह वक्त सुनामी की तरह बढ़ती महामारी में एक साथ आकर संघर्ष करने का समय है। ऐसे कठिन वक्त में राज्य सरकारों और प्राइवेट सेक्टर को इसे कंट्रोल करने के लिए पूरी आजादी दी हुई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर हमने वैक्सीनेशन पॉलिसी को बहुत आसान बनाने का फैसला किया है।

    हेल्थ मिनिस्टर ने कहा, कुछ लोग सिर्फ अपने हित के लिए वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में गलत जानकारी फैला रहे हैं। वो लोग अपने फायदे के लिए दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन ड्राइव को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, राज्यों में 14 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लगाई जा चुकी है और कई करोड़ वैक्सीन अभी स्टॉक में हैं। यह वैक्सीन राज्यों को केंद्र सरकार ने मुफ्त में दी है। आगे तीसरे चरण में भी हम अपनी वैक्सीनेशन नीति के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनके कोटे की 50 प्रतिशत वैक्सीन डोज मुफ्त में ही देंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+