स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का बाबा रामदेव को पत्र, डॉक्टरों पर 'आपत्तिजनक टिप्पणी' को वापस लेने को कहा
नई दिल्ली, मई 23: योग गुरु रामदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें उनको एलोपैथी के विरोध में कुछ बोलते हुए सुना जा सकता हैं, जिसके बाद बाबा रामदेव के बयान पर हंगामा खड़ा हो गया है। शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने रामदेव को कानूनी नोटिस भेजा है। वहीं अब खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रामदेव के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Recommended Video

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि उन्होंने योग गुरु रामदेव को पत्र लिखकर आपत्तिजनक बयान वापस लेने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया की बाबा रामदेव का बयान कोरोना योद्धाओं का अपमान और देश की भावनाओं को आहत करता है। वहीं इससे पहले आईएमए ने मांग उठाते हुए कहा था कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रामदेव के आरोपों को स्वीकार करते हुए देश की चिकित्सा सुविधाओं को खत्म कर दें या फिर रामदेव पर महामारी रोग अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जाए।
अपने पत्र में डॉ. हर्षवर्धन ने लिखा कि एलोपैथिक दवाओं और डॉक्टर्स पर आपकी टिप्पणी से देशवासी आहत हैं। आपने अपने बयान से ना केवल कोरोना योद्धा का निरादर किया बल्कि देशवासियों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई हैं। इसके साथ ही अपने बयान को वापस लेने के लिए कहा गया है।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव का एक वीडियो वायरल हो रहे है, जिसमें उन्होंने एलोपैथी चिकित्सा पद्धति पर सवाल खड़े करते हुए तमाशा, बेकार और दिवालिया पूर्ण बताया था। हालांकि बाद में पतंजलि योग पीठ ट्रस्ट ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि बाबा रामदेव के मन में एलोपैथी के लिए कोई गलत मंशा नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications