महाराष्ट्र, केरल सहित 6 राज्यों में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, लापरवाही न बरतें लोग- स्वास्थ्य मंत्री
कोरोना वायरस के मामलों में देश के 6 राज्यों में वृद्धि को देखते हुए शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क पहनने की अपील की है।
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मामलों में देश के 6 राज्यों में वृद्धि को देखते हुए शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क पहनने की अपील की है। उन्होंने कहा, 'भारत में मृत्यु दर सबसे कम है और अब यहां वैक्सीन भी है, लेकिन यह समय कोरोना को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बरतने का नहीं है।

Recommended Video
लोगों की लापरवाही के कारण 6 राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। मैं सभी से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क पहनने की अपील करता हूं।' आपको बता दें कि देश के 6 राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों में हो रही लगातार वृद्धि को देखते हुए उन्होंने यह अपील की है। इन 6 राज्यों में महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु शामिल हैं। इन 6 राज्यों में कोरोना के मामलों में वृद्धि के साथ देश में शनिवार को कोरोन मामले 2 लाख के आंकड़े को पार कर गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 19 जनवरी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है।
यह भी पढ़ें: Corona Vaccine: वैक्सीन पर आज कोर कमेटी करेगी अहम बैठक, तीन कंपनियों के लाइसेंस पर लग सकती है मुहर
बात अगर महाराष्ट्र की करें तो वहां शुक्रवार को कोरोना के 15, 817 नए मामले सामने आए। इससे पहले वहां लगभग 15 हजार मामले रोज आ रहे थे। ऐसा पिछले 162 में पहली बार हुआ है जब वहां 15 हजार से ज्यादा केस मिले। वहीं, केरल में शुक्रवार को 1,780 नए केस सामने आए, जिसके साथ वहां कोरोना के केसों की कुल संख्या 1 लाख 87 हजार चार सौ तेतालीस हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों का आंकलन करने के लिए भेजी गई विशेषज्ञों की एक टीम ने बताया कि वहां कोरोना के बढ़ते मामलों के पीछे ग्राम पंचायत चुनाव, शादी समारोह, स्कूलों का खुलना, भीड़ से भरे सार्वजनिक वाहन कारण हो सकते हैं।
हालांकि स्थानीय प्रशासन कोरोना को लेकर पूरे ऐहतियात बरत रहा है, लेकिन लोगों की लापरवाही से कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ पा रही है। ऐसे में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि यदि लोगों ने कोरोना को लेकर दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया तो राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया जाएगा। बता दें कि महाराष्ट्र में फिलहाल कुछ जगहों पर लॉकडाउन लगाया गया है। इसके अलावा केंद्र सरकार भी इन राज्यों के लगातार संपर्क में है।












Click it and Unblock the Notifications