देश में 1570 करोड़ की लागत से खुलेंगे 157 नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने NMDP को दी मंजूरी

Mansukh Mandaviya: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने नेशनल मेडिकल डिवाइस पॉलिसी को मंजूरी दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 157 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

Mansukh Mandaviya: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज यानी बुधवार को कैबिनेट बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति 2023 (National Medical Device Policy) को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट बैठक में उन्होंने चिकित्सा उपकरण क्षेत्र के लिए नीति को भी मंजूरी दी।

इससे चिकित्सा उपकरण क्षेत्र को अगले पांच सालों में 11 बिलियन डॉलर से 50 बिलियन डॉलर तक बढ़ने में मदद मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि आज देश में 157 नए सरकारी मेडिकल नर्सिंग कॉलेज खोलने का फैसला लिया गया है। इसके लिए 1570 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। अगले दो सालों में इसे पूरा कर लिया जाएगा।

Recommended Video

    Coronavirus पर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, क्या-क्या फैसले लिए गए? | वनइंडिया हिंदी

    इस बीच बढ़ते कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि कोरोना के मामले में हमें सतर्क रहने की जरूरत है। इस समय देश में चल रहे ओमिक्रॉन के नए सब वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है। इस नए वैरिएंट के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या में कोई बढोत्तरी नहीं हुई है।

    उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय काफी सजग है। मनसुख मांडविया ने बताया कि सारे राज्यों में सैंपलिंग का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही भारत में बनी वैक्सीन अभी तक के सभी वेरिएंट पर कारगर साबित रही है। लेकिन, फिर भी हमे कोरोना को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी है। साथ ही हमें अलर्ट मोड पर रहना होगा।

    यह भी पढ़ें- Medicine Price Hike: मंडाविया ने 2013 के आदेश का जिक्र किया, खड़गे को जवाब- 651 दवाओं की औसत कीमत घटेगी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+