मोदी सरकार का एक साल- अनदेखी हेल्थ- शिक्षा क्षेत्रों की

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) सरकार काम कर रही है। आप अगर मोदी सरकार के आलोचक भी हैं तो भी मानेंगे कि अब यूपीए सरकार के दिनों वाले हालात नहीं रहे। मोदी सरकार ने पिछले साल 26 मई को कार्यभार संभाला था। उसके बाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये साफ कर दिया कि वे तो देश को विकास के रास्ते पर लेकर जाना चाहते है और देश को भ्रष्टाचार से मुख्त बनाना चाहते हैं।

ठोस काम किया

बेशक, केन्द्र की मोदी सरकार ने कुछ क्षेत्रों में ठोस काम करके दिखाया है। पर हेल्थ और शिक्षा के क्षेत्र में हालात पहले की तरह से हैं। अभी वहां पर बहुत करने और होने की संभावना है।

हुई अनदेखी

पर जानकार कहते हैं कि मोदी सरकार ने हेल्थ और शिक्षा क्षेत्रों में अभी कोई बहुत उम्मीदें नहीं जगाई। ये दोनों क्षेत्र अब भी लगता है कि अनदेखी के शिकार हैं।

खराब हालात

आप गांवों या छोटे शहरों की तो बात छोड़िए आप बड़े मेट्रो शहरों में भी इन दोनों क्षेत्रों में खराब हालातों को देख सकते हैं। स्कूलों से लेकर कालेजों में दाखिला लेना अब भी पहले की तरह से कठिन है। स्कूलों-कालेजों में शिक्षकों के हजारों पद खाली पड़े हैं। इन पदों को भरने के लिए योग्य लोग उपलब्ध हैं, पर कोई कदम नहीं उठा रहा।

बदतर हालात अस्पतालों के

हेल्थ सेक्टर में भी यही हो रहा है। अस्पतालों में हालात बेहद खराब हैं। कहीं डाक्टरों की कमी है,तो कहीं दवाइयों का अभाव है। बेशक से मोदी सरकार को इन दोनों क्षेत्रों को देखना होगा।

आइये अब बात करते हैं मोदी सरकार के कुछ खास दिनों की।

  • 26 मई, 2014- नरेन्द्र मोदी और उनकी कैबिनेट को राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई गई।
  • 27 मई,2014 को मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की। दोनों के बीच आपसी संबंधों को सुधारने के सवाल पर बात हुई।
  • 14 जून- प्रधानमंत्री ने देश के सबसे बड़े युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य को देश को समर्पित किया। अगले ही दिन वे भूटान की यात्रा पर गए। उनका वह प्रधानमंत्री के रूप में पहला देश से बाहर का दौरा था।
  • 14 जुलाई- मोदी ने ब्रिक्स देशों के सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति जिशिनपिंग और रूप के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की।
  • 3 अगस्त- मोदी नेपाल के दौरे पर चले गए। वहां पर उन्होंने भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में बातचीत की।
  • 15 अगस्त को मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश को लाल किले की प्राचीर से स्वाधीनता दिवस के अवसर पर संबोधित किया। उन्होंने उस मौके पर स्वच्छ भारत अभियान का आगाज किया।
  • 28 सितंबर को मोदी ने अमेरिका में अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने न्यूयार्क के मैडिसन चौक पर अपार जनसमूह को संबोधित किया। वे अमेरिका के राष्ट्रपति से भी मिले। इस तरह से मोदी सरकार के लिए एक साल में बहुत से दिन खासमखास रहे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+