केजरीवाल की जीत पर अखबार में आईं दिलचस्प हेडलाइंस- 'फिर आप की हुई दिल्ली'

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को अपने मुख्यमंत्री के तौर पर चुन लिया है। आम आदमी पार्टी को विधानसभा चुनाव 2020 में 70 में से 62 सीट मिली हैं। भाजपा को 8 सीट मिली हैं और कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं आई है। आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद अखबारों ने दिलचस्प हेडलाइंस बनाई हैं। किसी अखबर ने लिखा है, 'फिर आप की हुई दिल्ली'। तो किसी ने लिखा है, 'आप की आंधी'।

headlines, news paper, aam aadmi party, arvind kejriwal, victory, delhi, delhi election results 2020, aap, आम आदमी पार्टी, आप, अरविंद केजरीवाल, दिल्ली, अखबार, दिल्ली चुनाव परिणाम 2020, दिल्ली चुनाव परिणाम, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020

चलिए सभी हेडलाइंस देखते हैं-

नवभारत टाइम्स

नवभारत टाइम्स

नवभारत टाइम्स ने हेडलाइन लिखी- तीसरी बार मिला दिल्ली का प्यार, वैलंटाइन वीक में केजरीवाल बोले, आई लव यू।

दैनिक जागरण

दैनिक जागरण

दैनिक जागरण ने आम आदमी पार्टी की जीत पर हेडलाइन लिखी- फिर आप की हुई दिल्ली।

हिंदुस्तान दैनिक

हिंदुस्तान दैनिक

हिंदुस्तान दैनिक ने केजरीवाल को मिले बहुमत पर हेडलाइन लिखी- केजरीवाल ने फिर झाड़ू फिराई।

अमर उजाला

अमर उजाला

अमर उजाला ने हेडलाइन लिखी- आप की आंधी।

जनसत्ता

जनसत्ता

जनसत्ता ने आम आदमी पार्टी की जीत पर हेडलाइन लिखी- आप की ही दिल्ली।

टाइम्स ऑफ इंडिया

टाइम्स ऑफ इंडिया

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने हेडलाइन लिखी है- AAP Proves It's Bullet -Proof In Delhi. (आम आदमी पार्टी ने साबित किया कि वो दिल्ली में बुलेट प्रूफ है)

टेलीग्राफ

टेलीग्राफ

चुनावी रैली के दौरान भाजपा नेता और गृहमंत्री अमित शाह ने बयान दिया था- 'आप वोट ईवीएम पर करेंगे, करंट शाहीन बाग में लगेगा'। उनके इसी बयान पर चुटकी लेते हुए टेलीग्राफ ने हेडलाइन लिखी है- करंटजरीवाल।

द इंडियन एक्सप्रेस

द इंडियन एक्सप्रेस

राजधानी में आप की जीत पर द इंडियन एक्सप्रेस ने हेडलाइन लिखी- डेल्हीवर्ड।

डेक्कन हेराल्ड

डेक्कन हेराल्ड

आम आदमी पार्टी की जीत पर डेक्कन हेराल्ड ने हेडलाइन लिखी- आप ने दिल्ली पर फिराई झाड़ू।

हिंदुस्तान टाइम्स

हिंदुस्तान टाइम्स

आप की बड़ी जीत के बाद हिंदुस्तान टाइम्स ने हेडलाइन लिखी- केजरी वाली दिल्ली।

इकनॉमिक टाइम्स

इकनॉमिक टाइम्स

इकनॉमिक टाइम्स ने आप की जीत पर लिखा- काम आदमी पार्टी: वोटर्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+