BSF जवान तेज बहादुर की पत्नी का आरोप- रिटायरमेंट से पहले कर लिया गिरफ्तार
जवान की पत्नी की ओर से आरोप लगाए जाने पर बीएसएफ ने बताया कि उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। इंक्वायरी में उसे दोषी पाया गया है और उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा गया है।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके खराब खाने और सुविधाएं न मिलने की शिकायत करने वाले बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव की पत्नी ने एक बार फिर अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं। जवान की पत्नी ने कहा कि 31 जनवरी को वह रिटायर होने वाले थे लेकिन ऐन वक्त पर उनका रिटायरमेंट कैंसिल करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

तेज बहादुर की पत्नी ने कहा, 'पहले उन्हें रिटायरमेंट की जानकारी दी गई थी। मैंने 31 जनवरी को काफी इंतजार किया लेकिन वह घर नहीं आए। अधिकारियों ने एक घंटे पहले उनका रिटायरमेंट कैंसिल कर दिया और गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने किसी तरह दूसरे के फोन से मुझे फोन किया और बताया कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें मानसिक तौर पर टॉर्चर किया जा रहा है।' READ ALSO: कानपुर हादसा: 12 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकली 3 साल की बच्ची
बीएसएफ ने दी सफाई
उधर, जवान की पत्नी की ओर से आरोप लगाए जाने पर बीएसएफ ने बताया कि उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। इंक्वायरी में उसे दोषी पाया गया है और उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा गया है। हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। अगर कार्रवाई का आदेश होता है तो तेजबहादुर को सजा झेलनी पड़ेगी। बीएसएफ ने बताया कि तेज बहादुर को रिटारमेंट कैंसिल होने की जानकारी 30 जनवरी की शाम को दे दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications