बॉम्बे हाईकोर्ट से कंगना रनौत को बड़ा झटका, पासपोर्ट अथॉरिटी पर छोड़ा गया रिन्यू का मामला
नई दिल्ली। अभिनेत्री कंगना रनौत को बॉम्बे हाई कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। आज यानी सोमवार को कंगना रनौत के पासपोर्ट रिन्यूअल के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपने फैसला पासपोर्ट अथॉरिटी के पक्ष में दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने कंगना के पासपोर्ट रिन्यूअल का मामला पासपोर्ट अथॉरिटी पर छोड़ दिया है।

कोर्ट के इस फैसले के बाद अब पूरी जिम्मेदारी पासपोर्ट अथॉरिटी की है कि वह कंगना का पासपोर्ट रिन्यू करते हैं या नहीं। फिलहाल, अभी इतनी खबर ही सामने आई है। शाम तक कोर्ट की डिटेल कॉपी सामने आ जाएगी, जिसके तहत यह जानकारी मिल सकती है कि आखिर किस आधार पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने पासपोर्ट अथॉरिटी पर कंगना के पासपोर्ट रिन्यूअल का मामला छोड़ा है।
आपको बता दें कि कंगना रनौत को हंगरी जाना है, जहां पर उनकी आगामी फिल्म 'धाकड़' के कुछ हिस्सों की शूटिंग होनी है। कंगना का पासपोर्ट रिन्यू नहीं हुआ, जिसके कारण वह देश से बाहर नहीं जा सकती। कंगना जब पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए पासपोर्ट अथॉरिटी पहुंची, तो अधिकारियों ने यह तर्क देते हुए पासपोर्ट रिन्यू करने से मना कर दिया कि उनके खिलाफ एक कोर्ट में देशद्रोह का मुकदमा चल रहा है। कंगना रनौत का विवादों से गहरा नाता रहा है। अक्सर अभिनेत्री ऐसा कुछ कह जाती हैं, जिसके कारण उन्हें कानूनी कार्रवाई तक से गुजरना पड़ जाता है।
कंगना पर देशद्रोह, कॉपीराइट और मानहानि का केस तो चल ही रहा है, जिसमें ये पासपोर्ट केस भी जुड़ गया। इसके अलावा अब कंगना ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। दरअसल, हाल ही में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर एक फिल्म बनाने की घोषणा की, जिसका नाम है- इमरजेंसी। अब कंगना का कहना है कि मूवी माफिया उनके इस फिल्म में अड़चन खड़ी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications