Hazratbal Dargah Chaos: ईद-ए-मिलाद के मौके पर श्रीनगर में बवाल, प्रदर्शनकारियों ने अशोक स्तंभ तोड़ा
Hazratbal Dargah Chaos: श्रीनगर के ऐतिहासिक हजरतबल दरगाह में ईद-ए-मिलाद के मौके पर शुक्रवार (5 सितंबर) को भारी बवाल हो गया। दरगाह के नवीनीकरण के दौरान लगाए गए मार्बल शिलापट्ट को लेकर लोगों ने जमकर विरोध किया। दरअसल स्थानीय लोग दरगाह में प्रतिमा लगाए जाने का विरोध कर रहे थे। स्थानीय प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मस्जिद परिसर में प्रतिमा जैसी आकृति लगाना इस्लामिक मान्यताओं के खिलाफ है।
इसी गुस्से में भीड़ ने शिलापट्ट पर उकेरे गए अशोक स्तंभ को तोड़ दिया। यह वही शिलापट्ट है, जिसका उद्घाटन तीन दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने किया था। प्रदर्शनकारियों ने ईंट से लेकर शिलापट्ट को तोड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Hazratbal Dargah Chaos: तोड़फोड के साथ भारी बवाल
वीडियो में दिख रहा है कि भारी भीड़ इसमें कुछ लोग पत्थर मारकर शिलापट्ट पर बनी आकृति को नुकसान पहुंचाते नजर आ रहे हैं। शिलापट्ट पर वक्फ बोर्ड और डॉ. अंद्राबी का नाम भी अंकित था। नवीनीकरण परियोजना के उद्घाटन के बाद डॉ. अंद्राबी ने एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा था कि यह एक सपना साकार होने के जैसा है। उन्होंने कहा कि इस सौंदर्यीकरण परियोजना से हजरतबल दरगाह को देश और क्षेत्र की सबसे खूबसूरत दरगाह के रूप में विकसित किया जाएगा।
Hazratbal Dargah Srinagar: Eid-Milad-Un-Nabi पर दरगाह में हंगामा! मरम्मत के बाद लगाई गई संगमरमर पट्टिका पर Ashoka Pillar emblem को ‘मूर्ति’ बताकर विरोध। नाराज़ भीड़ ने पट्टिका तोड़ी. वीडियो वायरल | Waqf Board चेयरपर्सन ने हाल ही में किया था उद्घाटन.#Hazratbal #DargahControversy pic.twitter.com/soxfZSY4zB
— Raihan Shahid (@RaihanShahid3) September 5, 2025
यह भी पढ़ें: श्रीनगर-कटरा वंदे भारत आज से शुरू, सिर्फ बनिहाल पर रुकेगी ट्रेन, 3 घंटे में वैष्णो देवी पहुंचिए
इस प्रोजेक्ट को लेकर केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरन रिजिजू ने भी बधाई दी थी। उन्होंने कहा था कि 1968 के बाद पहली बार दरगाह के आंतरिक हिस्से में इतना बड़ा बदलाव हुआ है। रिजिजू के अनुसार नया डिजाइन कश्मीर की पारंपरिक कला और आधुनिकता का संगम है और यह जम्मू-कश्मीर की आध्यात्मिक धरोहर के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।
Eid e Milad के मौके पर श्रीनगर में भारी बवाल
श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद के मौके पर किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। इसके बावजूद भी प्रदर्शनकारियों में दरगाह में जमकर तोड़फोड़ मचाई और इस वजह से तनाव का माहौल बन गया है। हालांकि, स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और किसी तरह की नुकसान की आशंका नहीं है।
यह भी पढ़ें: श्रीनगर में 326 युवा बने अग्निवीर: 31 हफ्ते की ट्रेनिंग के बाद ईद पर परिजनों से मिले, खुशियों से भर गई झोली












Click it and Unblock the Notifications