Video: आपने देखा क्या रामगोपाल वर्मा की मूवी 'कोरोना वायरस' का ट्रेलर? फिल्म देखने पर हो जाएंगे मजबूर

नई दिल्ली। दुनियाभर में फैली महामारी कोरोना वायरस ने हर किसी को प्रभावित किया है। लोगों को इस संकट की घड़ी में बड़ी ही बेसब्री से कोरोना वायरस वैक्सीन का इंतजार है। हालांकि अभी कोविड-19 वैक्सीन के आने की अभी कोई निश्चित तारीख नहीं है लेकिन इस बीच भारत में कोरोना वायरस महामारी पर एक फिल्म जरूर बनकर तैयार हो गई है। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रामगोपाल वर्मा अक्सर सामाजिक से जुड़े मुद्दों फिल्मों बनाने को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों वह अपनी नई साउथ इंडियन फिल्म 'कोरोना वायरस' को लेकर सुर्खियों में हैं। जी हां, रामगोपाल वर्मा अब दुनिया में फैली महामारी कोरोना वायरस पर फिल्म लेकर आए हैं जिसका ट्रेलर आज (2 दिसंबर) रिलीज कर दिया गया है।

रामगोपाल वर्मा की नई फिल्म 'कोरोना वायरस'

रामगोपाल वर्मा की नई फिल्म 'कोरोना वायरस'

रामगोपाल वर्मा ने इस फिल्म का ट्रेलर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, बता दें कि फिल्म निर्देशक की अपकमिंग मूवी 'कोरोना वायरस' का यह दूसरा ट्रेलर हैं इससे पहले एक ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। रामगोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म के जरिए कोरोना वायरस के डर को बखूबी दर्शाया है। एक परिवार पर कोरोना वायरस संक्रमण का किस प्रकार प्रभाव पड़ता है उसे रामगोपाल ने अपनी फिल्म में दर्शाने की कोशिश की है। सोशल मीडिया पर ये ट्रेलर आते ही वायरल हो गया है।

कोरोना वायरस के डर को दिखाने की कोशिश

कोरोना वायरस के डर को दिखाने की कोशिश

ट्रेलर देखने पर लगता है कि फिल्म की कहानी सिर्फ एक ही परिवार पर केंद्रित है। जो पहले खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा होता है लेकिन जैसे ही कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता है तो परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। ट्रेलर में घर के सारे सदस्यों के चेहरे पर कोरोना वायरस का डर देखा जा सकता है। इस ट्रेलर से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अगर किसी परिवार में कोरोना हो जाता है तो वहां का महौल कैसा हो जाता है। रामगोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म में उसी डर को दिखाने की कोशिश की है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि रामगोपाल वर्मा की फिल्म कोरोना वायरस अगले सप्ताब 11 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। बता दें कि कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया झेल रही है, इस महामारी के चलते भारत के उद्योगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। कोविड-19 को काबू करने के लिए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया था जिसके चलते देश में सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी। कुछ महीने पहले ही लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद फिर से फिल्म उद्योग पटरी पर लौटने का प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़ें: नोएडा फिल्म सिटी के खिलाफ शिवसेना अंडरवर्ल्ड के साथ मिलकर कर रही है साजिश, योगी के मंत्री मोहसिन रजा का आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+