Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब के CM बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'मैं लंबी सीट से इसलिए चुनाव लड़ना चाहता हूं क्योंकि मैं अकाली दल के शीर्ष नेतृत्व को पराजित करना चाहता हूं, जिन्होंने इतने सालों में पंजाब की हालत खराब कर दी है।'

चंडीगढ़। पंजाब चुनावों में ट्विस्ट लाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बादल अब तक पंजाब की लंबी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं। अमरिंदर सिंह ने शनिवार को ट्वीट करके कहा, 'मैंने लंबी सीट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। जल्दी ही इसकी आधिकारिक घोषणा करूंगा।'

पंजाब के CM बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'मैं लंबी सीट से इसलिए चुनाव लड़ना चाहता हूं क्योंकि मैं अकाली दल के शीर्ष नेतृत्व को पराजित करना चाहता हूं, जिन्होंने इतने सालों में पंजाब की हालत खराब कर दी है। पंजाब में उन्होंने ड्रग्स, माफिया राज को बढ़ावा देने के साथ इंडस्ट्री को खत्म कर दिया है। इस सबसे पंजाब को उबारने के लिए शीर्ष नेतृत्व को हराना है।' READ ALSO: पूर्व चुनाव आयुक्त ने कहा- वोटिंग के बाद बजट पेश होगा तो कुछ बिगड़ नहीं जाएगा

अमरिंदर सिंह ने पहले अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी थी कि वह आकर पंजाब में चुनाव लड़ें और मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी करें। हालांकि केजरीवाल ने यह साफ कर दिया कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हैं और पंजाब का मुख्यमंत्री कोई पंजाबी उम्मीदवार ही होगा। AAP ने सीएम बादल को टक्कर देने के लिए लंबी सीट से पहले ही जरनैल सिंह को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+