हांटेड वृंदावन सोसायटी, जहां भूत मारता है थप्पड़
[Haunted House] भूत, प्रेत, आत्माओं का अस्तित्व हर युग, हर सभ्यता और हर देश में रहा है। इसलिए दुनिया के प्रत्येक हिस्से में कुछ भूतिहा जगह पाई जाती है। उदाहरण के तौर पर अगर लोग किसी मकान को लंबे अरसे से बंद देख लें तो उससे डरना शुरु कर देते हैं।
पढ़ें- तस्वीरों में देखें दिल्ली की वो 10 जगहें जो खौफनाक रातों में डराती हैं
किसी घर में अगर कोई रहस्यमय मौत हो जाए तो भी लोग उसे डरावनी जगह मानना शुरु कर देते हैं। ठाणे के वृंदावन सोसायटी ऐसी ही जगहों में शामिल है। ठाणे (वेस्ट) में मौजूद वृंदावन सोसायटी की एक बिल्डिंग में माना जाता है की कभी किसी व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी।
पढ़ें- मसूरी का होटल सवॉय जहां रात होते ही बेचैन हो जाती है लेडी ऑरमे की आत्मा
यहां पर कुछ अजीबो गरीब हरकतें होती नज़र हुई आई हैं। एक बार की बात है की उस बिल्डिंग के सिक्युरिटी गार्ड को इतना ज़ोर का थप्पड़ लगा कि वह कुर्सी से उठ खड़ा हुआ और पास में बैठे दूसरे सिक्युरिटी गार्ड को तमाचा लगा बैठा, यह सोचकर कि शायद उसने ही उसे मारा था। बाद में सचाई जानकर उनके होश उड़ गए।
देखें- नाइट क्लब में हंसते हुए कैमरे में कैद हुआ भूत, देखें वीडियो













Click it and Unblock the Notifications