Twitter का मोदी सरकार से एक और पंगा ? MoS IT राजीव चंद्रशेखर का ब्लू टिक हटाकर फिर से जोड़ा

नई दिल्ली, 12 जुलाई: माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का मोदी सरकार के साथ लगता है कि पंगा अभी भी खत्म नहीं हुआ है। ट्विटर ने आज नए इलेक्ट्रोनिक्स और आईटी मंत्री राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर के ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक हटा दिया था। लेकिन, फिर कुछ ही समय बाद उसे फिर से जोड़ दिया। वैसे सूत्रों का कहना है कि यह गफलत हैंडल का नाम राजीव एमपी से राजीव जीओआई करने की वजह से हुआ है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक खुद तकनीक के क्षेत्र से जुड़े उद्यमी रहे राजीव चंद्रशेखर ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। गौरतलब है कि ट्विटर इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और आरएसएस चीफ मोहन भागवत के हैंडल के साथ भी ऐसा ही कर चुका है।

Twitter re-adds Union IT Minister Rajiv Chandrasekhars blue tick after removing

ट्विटर ने राजीव चंद्रशेखर का ब्लू टिक हटाकर जोड़ा
बता दें कि मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद राजीव चंद्रशेखर ने ट्विटर विवाद पर कहा था कि 'मंत्रालय एकतरफा आधार पर काम नहीं करता है।' उनका कहना था, 'मैंने अभी चार्ज लिया है। मंत्रालय एकतरफा आधार पर काम नहीं करता है और इसका व्यक्तिगत नजरिए और विचारों से कोई लेना-देना नहीं है। मंत्रालय नए केंद्रीय मंत्री के साथ बैठकर इन सभी मुद्दों का समाधान करेगा। ' गौरतलब है कि नए आईटी कानून को लेकर ट्विटर का रुख काफी अड़ियल रहा है और जब उसे दिल्ली हाई कोर्ट से फटकार लगी है और सरकार को उसके खिलाफ ऐक्शन लेने की छूट मिली है, तब उसने नए भारतीय कानूनों के मुताबिक अमल करने की कोशिश शुरू की है।

ट्विटर पर राजीव चंद्रशेखर के 278.1 हजार फॉलोअर हैं
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में हुए पहले मंत्रिपरिषद विस्तार में कर्नाटक से तीन बार के राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर को राज्यमंत्री बनाया गया है और उन्हें उद्यमिता, कौशल विकास, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्नोलॉजी मंत्रालय में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। चंद्रशेखर पहले चिप डिजाइन करते थे, बीपीएल फोन के संस्थापक रहे हैं और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इंवेस्टर हैं, इसके अलावा वो पायलट भी हैं। ट्विटर पर उनके 278.1 हजार फॉलोअर हैं और वो केवल 1,960 ट्विटर हैंडल को फॉलो करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+