सपना का नया डांस Video हुआ वायरल, नीले पटियाला में स्लो डांस मूव देख क्रेजी हुए लोग

नई दिल्ली। देश की जानी-मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नया डांस वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं सपना चौधरी का वायरल हो रहा ये वीडियो किसी डांस प्रोग्राम का है, जहां नीले पटियाला सलवार में सपना ने ऐसा डांस का जलवा बिखेरा जिसे जिसने भी देखा वो देखता ही रह गया।

इंटरनेट सनसनी कहलाlती हैं सपना चौधरी

इंटरनेट सनसनी कहलाlती हैं सपना चौधरी

इंटरनेट सनसनी कहलाने वाली सपना चौधरी वीडियो में जिस गाने पर डांस कर रही हैं, उस गाने के बोल हैं-ये दाऊद की छोरी से । इस गाने की खास बात ये है कि हमेशा अपने झन्नाटेदार डांस से स्टेज पर आग लगाने वाली सपना इस वीडियो में स्लो मूव में थिरक रही हैं, इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।

सपना ने धूम-धाम से ज्वाइन की बीजेपी

सपना ने धूम-धाम से ज्वाइन की बीजेपी

आपको बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी को जिस तरह से धूमधाम से भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराया गया, उसे लेकर आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी के कई नेता नाराज चल रहे हैं, दरअसल पार्टी के सदस्यता अभियान में सपना चौधरी के अलावा भी कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे लेकिन पूरा कार्यक्रम इस तरह से आयोजित किया गया जैसे लग रहा था कि सिर्फ सपना चौधरी ही पार्टी में शामिल हो रही हैं।

भाजपा का सदस्यता अभियान

भाजपा का सदस्यता अभियान

मालूम हो कि नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 7 जुलाई से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हुआ है। इस सदस्यता अभियान के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव रामलाल भी मौजूद थे। इस सदस्यता अभियान में सपना समेत कुल 7 लोग पार्टी में शामिल हुए थे।

सीएम केजरीवाल को लेकर सपना ने दिया बड़ा बयान

सीएम केजरीवाल को लेकर सपना ने दिया बड़ा बयान

इससे पहले सपना दिल्ली के सीएम केजरीवाल को दिए गए एक बयान को लेकर भी चर्चा में थी, उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि वह सिर्फ अपने लिए काम करते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सपना चौधरी ने जमकर तारीफ की थी और उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री की नीतियों पर सवाल खड़ा करना गलत है।

देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+