हरियाणा के रेवाड़ी में 16 साल की लड़की लापता, परिजनों ने लगाया लव जिहाद का आरोप

रेवाड़ी। हरियाणा के फरीदाबाद में हाल ही में लव जिहाद का एक मामला सामने आया था। यहां बल्लबगढ़ में मुस्लिम व्यक्ति ने शादी से इनकार करने पर निकिता नाम की लड़की की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। ये मामला अभी तक ठंडा भी नहीं हुआ है। इस बीच राज्य से एक और लव जिहाद का मामला सामने आया है। राज्य के रेवाड़ी में एक 16 साल की लड़की पिछले 21 दिन से लापता है। नाबालिक लड़की के परिवार का आरोप है कि एक मुस्लिम लड़का उनकी बेटी को कहीं ले गया है।

Haryana Hindi News, Haryana News, Rewari News, Love jihad, Girl Missing, haryana, rewari city, love jihad, haryana love jihad, हरियाणा, लव जिहाद, रेवाड़ी, हरियाणा रेवाड़ी, हरियाणा में लड़की गायब, नाबालिग लड़की लापता हुई

लड़की मां का कहना है, 'मेरी 16 साल की बेटी 11 अक्टूबर से गायब है। मुस्लिम समुदाय से संबंध रखने वाला एक जेसीबी ड्राइवर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।' लड़की के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। लड़की के साथ ही उसके परिवार के लिए काम करने वाला एक लड़का भी गायब है, जो मुस्लिम समुदाय से है और जेसीबी ड्राइवर है। इस लड़की को ढूंढने के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

मामले में खोल पुलिस स्टेशन के इंचार्ज विरेंद्र सिंह का कहना है, हमें शिकायत मिली है कि एक नाबालिग लड़की 11 अक्टूबर से लापता है। एक लड़का भी गायब है, जो लापता लड़की के परिवार के यहां काम करता है। हमने मामला दर्ज कर लिया है और लड़की को ढूंढने के लिए कई जगह छापेमारी की है। एक बार लड़की का पता चल जाए, फिर हमें पूरी जानकारी मिल जाएगी।

आपको बता दें हाल ही में उत्तर प्रदेश और हरियाणा से इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश के बाद अब हरियाणा सरकार भी लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार कर रही है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में लव जिहाद को रोकने के लिए कानून बनाने पर विचार करने की बात कही है। अनिल विज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'हरियाणा में लव जेहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार किया जा रहा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+