हनीप्रीत की संपत्ति जब्त करेगी हरियाणा पुलिस, गिरफ्तारी के लिए इंटरनेशनल अलर्ट

नई दिल्ली। राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसान की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस ने इंटरनेशनल अलर्ट जारी किया है। हरियाणा पुलिस के डीजीपी ने बताया कि हनीप्रीत के साथ डेरा के 2 और सदस्यों आदित्य इंसान और पवन इंसान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने इंटरनेशन अलर्ट जारी किया है साथ ही उन्हें भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

संपत्ति होगी जब्त

संपत्ति होगी जब्त

हरियाणा पुलिस ने बताया कि हनीप्रीत और डेरा के 2 अन्य सदस्यों को भगोड़ा घोषित करने के बाद इनकी संपत्तियों को भी जब्त किया जाएगा। बता दें कि राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद डेरा में अनेकों गैरकानूनी गतिविधि सामने हाने की बात आई। इसमें कई गैरकानूनी कार्यों में हनीप्रीत का हाथ बताया जा रहा है जिसके बाद से पुलिस हनीप्रीत की तलाश कर रही है लेकिन वो फरार है।
ये भी पढ़ें- PICS: वेलेंटाइन डे पर हुई थी हनीप्रीत और विश्वास की शादी, राम रहीम ने नहीं होने दिया था हनीमून

वेलेंटाइन डे पर हनीप्रीत ने की थी शादी

वेलेंटाइन डे पर हनीप्रीत ने की थी शादी

इस बीच हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास शुक्रवार को मीडिया के सामने आए और हनीप्रीत और रामरहीम के बीच रिश्तों पर गंभीर आरोप लगाए। विश्वास ने बताया कि राम रहीम ने ही हनीप्रीत और उसकी शादी तय की थी और दोनों की 14 फरवरी, 1999 शादी हुई। विश्वास का कहना है कि उसे पत्नी के पास नहीं जाने दिया गया। विश्वास और हनीप्रीत की शादी 2011 में खत्म हो गई। विश्वास ने हनीप्रीत और गुरमीत में शारीरिक संबंध होने का आरोप लगाया।

विश्वास ने लगाए गंभीर आरोप

विश्वास ने लगाए गंभीर आरोप

हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने शुक्रवार को मीडिया के सामने आकर गुरमीत और हनीप्रीत के रिश्तों को लेकर बड़ा खुलाया किया। विश्वास ने बताया कि किस तरह से कैसे उससे शादी कराने के बाद गुरमीत और राम रहीम में करीबी थी और किस तरह से दोनों के बीच रिश्ते थे। विश्वास ने बताया कि गुरमीत ने उसकी शादी हनीप्रीत से कराई थी लेकिन वो उसके साथ सोती थी। दोनों को सेक्स करते देखने की भी बात विश्वास ने कही थी।
ये भी पढ़ें- गुरमीत बताएगा कहां है हनीप्रीत, पुलिस अपनाएगी ये तरीका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+