पीएम मोदी ने हरियाणा से पूरे देश को दी LIC बीमा सखी योजना की सौगात, जानिए बहू-बेटी को मिलेंगे क्या लाभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के दौरे पर हैं। हरियाणा के पानीपत में पीएम मोदी ने बीमा सखी योजना की शुरुआत की। एलआईसी बीमा सखी योजना के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह से हरियाणा ने 'एक हैं तो सुरक्षित हैं' के मंत्र को स्वीकार किया है, यह देश के बाकी हिस्सों के लिए एक उदाहरण है।
पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे कई काम थे जो महिलाओं के लिए वर्जित थे। बीजेपी ने तय कर लिया है कि हम अपनी बेटियों के रास्ते की हर बाधा दूर करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज 9 दिसंबर को संविधान सभा की पहली बैठक हुई। ऐसे समय में जब देश संविधान के 75 साल का जश्न मना रहा है, 9 दिसंबर की ये तारीख हमें समानता और विकास को सर्वव्यापी बनाने की प्रेरणा देती है..."

पीएम मोदी ने आगे कहा, "इस समय कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का भी आयोजन हो रहा है। मैं गीता की इस धरती को नमन करता हूं..."
ये भी पढ़ें: '1 लाख युवाओं को राजनीति में लाएंगे, इसे परिवारवादियों के हवाले नहीं छोड़ सकते', PM मोदी का परिवारवाद पर हमला
#WATCH | Panipat, Haryana: PM Modi addresses the launch event of the LIC Bima Sakhi Yojana. pic.twitter.com/qKT0Xu45ki
— ANI (@ANI) December 9, 2024
LIC बीमा सखी योजना के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "...जिस तरह से हरियाणा ने 'एक हैं तो सेफ हैं' के मंत्र को अपनाया है, वह देश के बाकी हिस्सों के लिए एक उदाहरण बना है..."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "चुनाव के दौरान आप सभी माताओं-बहनों ने नारा दिया था 'म्हारा हरियाणा, नॉनस्टॉप हरियाणा'। उस नारे को हम सभी ने अपना संकल्प बना दिया है... अब यहां देश की बहनों और बेटियों को रोजगार देने वालाी बीमा सखी योजना की शुरूआत की गई है। मैं देश की सभी बहनों को बधाई देता हूं..."
क्या है LIC बीमा सखी योजना?
LIC बीमा सखी योजना के तहत 18 से 70 साल की आयु की महिलाओं को शामिल किया जाएगा, जो कम से कम 10वीं पास हों। चुनी गई महिलाओं को स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। शुरुआती तीन साल तक एक निश्चित मानदेय भी मिलेगा।
महिलाओं को यह भूमिका समाज में आर्थिक शिक्षा को बढ़ावा देने और बीमा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सौंपी जाएगी। बीमा सखियां समाज में LIC के एजेंट के तौर पर काम करेंगी। ग्रैजुएशन कर चुकीं बीमा सखियों को भविष्य में एलआईसी के साथ डिवेलपमेंट ऑफिसर के तौर पर काम करने का मौका भी दिया जाएगा।
क्या है LIC बीमा सखी योजना का उद्देश्य?
इस पहल का उद्देश्य पूरे भारत में 18-70 वर्ष की आयु की 1 लाख महिलाओं को सशक्त बनाना है। 10वीं कक्षा पास कर चुकी महिलाओं को LIC एजेंट के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें पहले साल 7,000 रुपये, दूसरे साल 6,000 रुपये और तीसरे साल 5,000 रुपये का वजीफा मिलेगा।
इस योजना का लक्ष्य महिलाओं में वित्तीय साक्षरता और आत्मनिर्भरता बढ़ाना है। सरकार ने इस उद्देश्य के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रारंभिक कोष आवंटित किया है। रोजगार के अवसर और एक स्थिर आय प्रदान करके, बीमा सखी योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करती है जहां रोजगार के विकल्प कम हैं।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने किया Rising Rajasthan Summit का उद्घाटन, कहा- राजस्थान, राईजिंग भी, रिलाएबल भी है












Click it and Unblock the Notifications