वाह क्या बात है! चुनाव हरियाणा में, विज्ञापन दिल्ली में

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। कोई यह सवाल पूछ सकता है कि हरियाणा विधानसभा के चुनाव को लेकर वहां के प्रमुख दल दिल्ली के एफएम स्टेशनों में अपने इतने विज्ञापन क्यों दे रहे हैं... सवाल वाजिब है। कांग्रेस, भाजपा और गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी के जमकर विज्ञापन एफएम चैनलों पर सुनाई दे रहे हैं। सब में वोटरों को बेहतर शासन और सरकार देने का वादा किया जा रहा है। पर सवाल वहीं है कि ये दल दिल्ली के एफएम स्टेशनों में क्यों दे रहे हैं अपने विज्ञापन।

Haryana parties giving lot of advertisements in FM Radios

दिल्ली आने वाले हरियाणवी

जानकारों का कहना है कि चूंकि राजधानी में हर रोज लाखों हरियाणावासी नौकरी करने के लिए आते हैं, उन्हें ही लुभाने के लिए ये दल विज्ञापन दे रहे हैं। जानकारों का कहना है कि करनाल,फरीदाबाद, गुड़गांव और रोहतक जिलों से कम से कम तीन-चार लाख लोग नौकरी करने के लिए दिल्ली आते हैं। उन्हीं प्रवासी हरियाणा के वोटरों को विज्ञापनों के जरिए पटाया जा रहा है।

हरियाणा मामलों के जानकार कहते हैं कि लोकसभा चुनावों में भी इन दलों ने दिल्ली के एफएम चैनलों को अपने विज्ञापनों से भर दिया था। इन्हें दिल्ली में नौकरी के लिए आने वाले हरियाणा के लोगों की ताकत का अंदाजा है। एफएम में आने वाले विज्ञापनों में कांग्रेस के विज्ञापनों की संख्या सबसे ज्यादा है। कांग्रेस का विज्ञापन करीब एक मिनट लंबा है। जाहिर है, कांग्रेस विज्ञापनों में अन्य दलों से ज्यादा पैसा खर्च कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+