'आतंकियों पर बम गिराएं तो महागठबंधन के नेताओं को नीचे खड़ा कर दें ताकि लाशें गिन सकें'
नई दिल्ली। पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायु सेना की ओर से किए गए एयर स्ट्राइक में मारे गए अतंकियों की संख्या को लेकर राजनीतिक गतिरोध बना हुआ है। विपक्ष के कुछ नेता इस एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकी के आंकड़े को लेकर सवाल खड़े कर रहे है कि आखिर 300 से 350 के आंकड़े कहा से आए और किसने कहा कि इतने आतंकी मारे गए हैं, उसका सबूत क्या है? विपक्ष के इसी आरोप पर अब हरियाण के मंत्री और बीजेपी नेता अनिल विज ने ट्वीट कर विरोधी नेताओं पर निशाना साधा है।
महागठबंधन के किसी नेता को नीचे खड़ा कर देना चाहिए
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करते हुए कहा है कि अगली बार भारत जब पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों पर बम गिराएं तो महागठबंधन के किसी नेता को नीचे खड़ा कर देना चाहिए ताकि वह लाशें खुद गिन सकें। बता दें कि सरकार की ओर से इस एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों का अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं जारी किया है। लेकिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए यह दावा किया कि इस एयर स्ट्राइक में 250 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं।

विपक्षी नेताओं ने मांगे सबूत
बीजेपी अध्यक्ष के इस दावे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव जैसे विपक्षी नेता एयर स्ट्राइक से जुड़ी जानकारी को सामने लाने की मांग कर रहे हैं। यहां तक कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और दिग्विजय सिंह ने सबूत भी मांगे हैं। वहीं ममता बनर्जी ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने जो एयर स्ट्राइक की है उसके बारे में पूरे देश क जानने का अधिकार है। वहीं एनडीए की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने आज कहा है कि एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों के बारे में देश के नागरिक को जानने का पूरा अधिकार है।

मौतों की संख्या गिनना हमारा काम नहीं
सबूत मांगे जाने के बीच वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ ने कहा कि वायु सेना मृतकों की गणना नहीं करती है, वो केवल टारगेट और उस पर अटैक करने पर ध्यान देती है। बीएस धनोआ ने कहा कि हम यह नहीं आंक सकते कि एयर स्ट्राइक में कितने लोग मारे गए हैं। धनोआ ने कहा कि हमको जो टारगेट मिला था हमने उस पर सफल तरीके से अटैक किया है। इधर पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर वार करते हुए कहा है कि क्या कोई चुनाव था जब हमने पहली बार सर्जीकल स्ट्राइक की थी? पीएम ने कहा कि हम पिछले 40 सालों से आंतकवाद से प्रभावित हैं, मुझे सत्ता की परवाह नहीं अपने देश की सुरक्षा की चिंता है।












Click it and Unblock the Notifications