दिशा रवि पर किए ट्वीट को लेकर अनिल विज की सफाई, मैंने तो सोच बदलने के लिए बोला था
दिशा रवि पर किए ट्वीट को लेकर अनिल विज की सफाई, मैंने तो सोच के लिए बोला था
नई दिल्ली। टूलकिट मामले में एक्टिविस्ट दिशा रवि पर किए अपने ट्वीट को लेकर आलोचना का सामना कर रहे हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सफाई दी है। विज ने कहा है कि उन्होंने दिशा या किसी दूसरे कार्यकर्ता को खत्म कर देनो या उसका नाश कर देने की बात नहीं कही है बल्कि इस तरह की सोच को खत्म करने को कहा है। मेरे कहने का मकसद इस तरह के विचारों का नाश करना है।

अनिल विज का कहना है कि मैंने उन लोगों के विनाश के लिए कोई आह्वान नहीं किया है। मैंने उस विचार को खत्म करने लिए कहा है, जो राष्ट्र के खिलाफ है। हम केवल विचारों को शुद्ध करना चाहते हैं। मैंने इस तरह की विचार को तैयार करने के लिए बोए गए बीजों के विनाश के बारे में बात की। अनिल विज ने कहा कि ये लोग अंग्रेजी स्कूलों से पढ़े हैं, वे हिंदी नहीं समझते हैं।
दिशा रवि को लेकर अनिल विज ने ट्वीट कर कहा था कि देश विरोध का बीज जिसके भी दिमाग में हो उसका समूल नाश कर देना चाहिए फिर चाहे वह दिशा रवि हो यां कोई और। उन्होंने कहा था कि मैं ये नहीं कह रहा कि सरकार के नीतियों का विरोध करना अपराध है।लेकिन विरोध करने के लिए विदेशी ताकतों के साथ साठगाठ करना देश विद्रोह के दायरे में आता है। विज के इस ट्वीट को लेकर ना सिर्फ आलोचना हुई बल्कि ट्विटर तक से उनके अकाउंट पर कार्रवाई की मांग की गई। जिसके बाद उनकी सफाई आई है।
क्यों हुई है दिशा की गिरफ्तारी?
दिशा रवि युवा पर्यारण कार्यकर्ता हैं। उनको सोशल मीडिया पर किसानों के प्रदर्शन से संबंधित 'टूलकिट' कथित रूप से शेयर करने के आरोप में बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया है। दिशा रवि को लेकर दिल्ली पुलिस का दावा है कि दिशा ही टूलकिट गूगल डॉक की संपादक हैं।












Click it and Unblock the Notifications