हरियाणा: दहेज में मांगा लंगूर तो अब खानी पड़ सकती है जेल की हवा

फतेहाबादः हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना इलाके में दहेज मांगने और दहेज लेना का एक अनौखा मामला सामने आया है। दरअसल, लड़की के पिता ने दहेज में लड़के वालों को लंगूर दे दिया। इस दहेज के बाद से ये शादी चर्चा का विषय बन गई है। अब सूबे में इस दहेज की चर्चा हो रही है। चर्चा के साथ-साथ ये दहेज मुसीबत की वजह भी बन सकती है। लेकिन पहले आपको बताते हैं कि लड़कीवालों ने दहेज में लंगूर क्यों दिया!

haryana langur given in dowry to groom prison

शादी की बात पक्की करते समय लड़की के पिता ने लड़के के पिता से पूछा कि आपकी कोई डिमांड है क्या, इस पर लड़की के पिता का कहना था कि हमारी कई मांग नहीं है, भगवान का दिया सब कुछ है लेकिन सोयायटी में बंदर बहुत ज्यादा हैं।

लड़के के पिता ने हंसते हुए कहा कि अगर हो सके तो बंदरों को भगाने के लिए लंगूर दे दीजिए। बात तो मजाक में कही गई थी लेकिन लड़की वालों ने इसे गंभीरता से ले लिया और दहेज में लंगूर दे दिया।

दहेज में लंगूर मिलने से दूल्हे का परिवार तो खुश । परिवार का कहना था कि लंगूर से बंदरो से निजात मिलेगी। लेकिन कई लोगों को ये बात पसंद नहीं आई। पशुप्रेमियों ने दहेज में लंगूर मिलने के मामले को उठाया और शिकायत दर्ज करा दी। पशुओं के हित में काम करने वाली एक संस्था की शिकायत पर वन्य प्राणी विभाग में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद ससुराल पहुंचकर लंगूर को जब्त कर लिया।

साथ ही इन पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी शुरू कर दी गई। वन्यप्राणी ऐक्ट 1972 के अनुसार लंगूर ऐसा प्राणी है जिसे पालना या बांध के रखना अपराध है। इसमें सजा भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- इन स्टेशनों पर नहीं लगेंगे रिजर्वेशन चार्ट, रेलवे का फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+