इन स्टेशनों पर नहीं लगेंगे रिजर्वेशन चार्ट, रेलवे का फैसला

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे भी डिजिटल होता जा रहा है। भारतीय रेल ने फैसला किया है कि ए, ए-वन और बी कैटिगरी के रेलवे स्टेशनों पर रिजर्वेशन चार्ट न लगाएं जाएं। अब ट्रेन के रवाना होने से पहले रिजर्वेशन चार्ट से जरिए नहीं, बल्कि प्लाज्मा स्क्रीन के जरिए ही यात्री अपना नाम देख सकेंगे। ये नई व्यवस्था एक मार्च से लागू की जाएगी।

indian Railways No Reservation Charts On Trains From March 1

रेलवे का फैसला देश के तीन श्रेणी के रेलवे स्टेशनों पर लागू होना। बता दें, देश में तीन श्रेणी के करीब 400 स्टेशन हैं। इस श्रेणी में दिल्ली में भी करीब आधा दर्जन स्टेशन हैं।

रेलवे द्वारा जारी किए अपने आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस प्रयोग को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन समेत देश के अलग-अलग शहरों में छह स्टेशनों पर किया गाय, इसके बाद रेलवे ने ये फैसला किया कि अब देश के 400 स्टेशनों पर चार्ट चिपकाने का कार्य बंद किया जाए।

चार्ट न चिपकाने के बारे में रेलवे के एक अधिकारी का कहना है कि इससे कागज तो बचेगा ही, साथ ही कोच भी गंदे नहीं होंगे। चार्ज की जगह अब स्टेशनों पर अत्याधुनिक प्लाज्मा स्क्रीन लगेगी, जिसपर यात्रियों के कोच और सीट नंबर आते रहेंगे।

अधिकारी का कहना था कि इससे बड़ी समस्या से भी छुटकारा मिलेगा क्योंकि कई बार स्टेशन पर यात्री चार्ट को फाड़ देते थे, जिससे दूसरे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब इन सभी मुसीबतों से छुटकारा मिल जाएगा।

इसके अलावा एक और बड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा कि कई बार स्टेशन पर यात्री चार्ट को ही फाड़ देते हैं, जिससे दूसरे यात्रियों के लिए अपनी सीट नंबर देखना मुश्किल हो जाता है, लेकिन स्क्रीन पर ऐसी किसी तरह की समस्या नहीं होगी।

ह भी पढ़ें- PNB Scam: RBI ने पीएनबी को दूसरे बैंकों के पेमेंट के लिए अभी आदेश नहीं दिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+