हरियाणा की छोरी मनुषि ने रचा इतिहास, बनीं मिस इंडिया 2017

नई दिल्ली। एक बार फिर से हरियाणा की बेटी ने राज्य का सीना गर्व से चौड़ा किया है, जी हां, यहां कि मनुषि चिल्लर एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 की विजेता चुनी गईं हैं।

फेमिना मिस इंडिया 2017

फेमिना मिस इंडिया 2017

रविवार 25 जून को यशराज स्टूडियो में आयोजित समारोह में मिस हरियाणा मनुषि को एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 का ताज पहनाया गया।

प्रयदर्शिनी चटर्जी ने ताज पहनाया

प्रयदर्शिनी चटर्जी ने ताज पहनाया

मेडिकल स्टूडेंट रहीं मनुषि को इस अवॉर्ड की पिछली बार की विजेता रहीं प्रयदर्शिनी चटर्जी ने ताज पहनाया। अब दिसंबर में वह चीन में होने वाली मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मिस फोटोजेनिक अवॉर्ड

मनुषि ने मिस फोटोजेनिक अवॉर्ड भी जीता है। प्रतियोगिता की पहली रनर-अप जम्मू कश्मीर की सना दुआ और दूसरी रनर-अप बिहार की प्रियंका कुमारी रहीं।

दुनिया बदल सकती हैं

मनुषि ने कहा कि उन्हें लगता था कि वो दुनिया बदल सकती हैं और आज उन्हें मिस इंडिया बनने के बाद ऐसा लगता है कि वो गलत नहीं सोचती हैं।

नामचीन हस्तियां

प्रतियोगिता में मनीष मल्होत्रा, अर्जुन रामपाल, अभिषेक कपूर, विद्युत जामवाल, बिपाशा बसु जैसे नामचीन हस्तियां भी बतौर जज शामिल हुईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+