'बृजभूषण शरण सिंह अब संसद से बाहर, विनेश फोगाट की होने वाली एंट्री', सुप्रिया श्रीनेत का BJP पर हमला
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को टिकट मिलने के बाद बीजेपी नेताओं के बयानों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक बार फिर भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को निशाने पर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि ये शर्म की बात है, जिस शख्स पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हों, उसे सदन में बैठने का मौका दिया गया।
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने शनिवार को बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विनेश फोगाट को कांग्रेस से टिकट दिए जाने पर बीजेपी नेताओं के तंज के बाद तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, 'मुझे शर्म आती है कि जिस आदमी का नाम चार्जशीट में है, जिसके खिलाफ यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप हैं, जो इस देश की संसद तक नहीं पहुंच सका. मीडिया द्वारा बार-बार राजनीतिक मंच दिए जाने पर...वह विनेश फोगाट पर हमला कर रहे हैं लेकिन 6 अन्य लड़कियों ने भी उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। क्या मोदी सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है...।"

श्रीनेत ने कहा, "विनेश फोगाट ने स्थिति का बहुत बहादुरी से मुकाबला किया है। वे अपने अधिकारों के लिए लड़ीं, उसे घसीटा गया और कुचला गया। इन सब के बावजूद, विनेश ओलंपिक में गईं और लगभग स्वर्ण पदक जीत लिया, वह पदक की हकदार थी। मेरा मानना है कि जिस तरह से बृजभूषण शरण सिंह चरित्र हनन में लगे हुए हैं और महिला पहलवानों और बजरंग पुनिया के खिलाफ बोल रहे हैं, यह बिल्कुल गलत है। लेकिन मीडिया उन्हें बार-बार मंच दे रहा है, आपको लगता है कि कहानी में 'मसाला' है - मैं आपसे एक सवाल पूछती हूं, आप में से कई महिलाएं हैं। क्या बाकी 6 लड़कियाँ गलत थीं?..उन्हें और हमारे देश की बेटियों को राजनीति में आने का अधिकार क्यों नहीं है?.. कोई राजनीति नहीं है...जब आप बबीता फोगाट को चुनाव लड़वाते हो, फिर उन्हें टिकट नहीं देते और उन्हें त्याग देते हो।"
सुप्रिया श्रीनेत में बीजेपी में खिलाड़ियों को टिकट देने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने रवीन्द्र जड़ेजा के बीजपी में शामिल होने का जिक्र किया और कहा, "रवींद्र जडेजा अगर बीजेपी में शामिल हों तो कोई राजनीति नहीं है। एक महिला ने अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और उसने सिस्टम से लड़ाई की। उसने लड़ाई जीत ली।"
कांग्रेस नेता ने कहा, कि बृजभूषण शरण सिंह बार-बार जो कह रहे हैं, उससे वह हरियाणा में हमारी जीत सुनिश्चित कर रहे हैं...भगवान ने बृजभूषण को सजा दी, वह संसद में नहीं हैं और विनेश फोगाट जीतकर विधायक बनने वाली हैं...वह बैठे हैं और बयान दे रहे हैं और विनेश फोगाट विधायक बनेंगी। यही समय की ताकत और न्याय है। यह ईश्वर का न्याय है। 6 अन्य लड़कियों के आरोप आज भी कायम हैं, आप पर अभी भी आरोप पत्र दायर है और सार्वजनिक जीवन में किसी को ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए...।"












Click it and Unblock the Notifications