Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हरियाणा में फिर हिली धरती, रोहतक में महसूस किए गए 2.4 तीव्रता के भूकंप के झटके

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के बीच भारत के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार आ रहे भूकंप के झटकों ने लोगों के मन में खौफ का माहौल बना दिया है। शनिवार रात एक बार फिर हरियाणा के रोहतक में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.4 आंकी गई है। रात 9.11 बजे रोहतक में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए, हालांकि तीव्रता ज्यादा नहीं होने से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

Haryana earthquake of 2.4 magnitude earthquake felt in Rohtak

लगातार आ रहे भूकंप से लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है, झटके महसूस होने पर कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बता दें कि हरियाणा के रोहतक में बीते चार दिन में तीसरी बार भूकंप का झटका महसूस किया गया। वहीं, पिछले 76 दिन में 10वीं बार हरियाणा की धरती कांपी है। इससे पहले 26 जून की दोपहर 3.32 बजे रोहतक में भूकंप के झटकों से लोग डर गए थे। इस भूकंप की तीव्रता 2.8 रही थी और इसका केंद्र रोहतक में जमीन से 9 किलोमीटर अंदर रहा था।

क्यों आ रहे हैं इतने भूकंप?
विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग से जुड़े एक संस्थान वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी की ओर से कहा गया, 'दिल्ली-एनसीआर में आने वाले भूकंप पृथ्वी में पनपने वाले उस दवाब के कारण आते हैं, जो भारतीय प्लेट के उत्तर की ओर मूवमेंट होने पर यूरेशियन प्लेट के साथ टकराव से उत्पन्न होता है। जिसके फलस्वरूप कमजोर क्षेत्रों में धरती हिलने लगती है।' एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 'पृथ्वी के अंदर दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो महीनों में अति उच्च आवृत्ति एवं भारतीय प्लेट के उत्तर की ओर खिसकने के परिणामस्वरूप दवाब से भूकंपीय उूर्जा संचित हो रही है। हालांकि, इन झटकों से किसी बड़ी घटना का संकेत नहीं मिलते, लेकिन इस क्षेत्र में भयंकर भूकंप से इंकार नहीं किया जा सकता है।'

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+