वेश्यावृत्ति को कानूनी मान्यता के लिए महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने पीएम को लिखा पत्र
नई दिल्ली। वेश्यावृत्ति को कानूनी मान्यता दिये जाने की आवाज समय समय पर उठती रही है। लेकिन इस बार यह आवाज हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन दहिया इसकी वकालत में उतर आयी हैं।
सुमन ने इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखते हुए इसे कानून मान्यता दिलाने की बात कही है। यही नहीं सुमन ने हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, सहित राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को भी पत्र लिखा है।
तस्वीरों में देखें भारत के 10 बदनाम बाजार जहां धडल्ले से होता है जिस्म का सौदा
सुमन दाहिया ने वेश्यावृत्ति को कानूनी मान्यता दिये जाने के अलावा महिलाओं के साथ हुए बलात्कार सहित पुलिस की यातनाओं का भी सवाल उठाया है। दाहिया जोकि पेशे से वकील हैं ने पत्र में लिखा है कि जो महिलायें मजबूरन इस व्यवसाय में आयी हैं उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जबरन इस पेशे में धकेलने वालों को रोकने के लिए इसे कानूनी मान्यता दी जानी चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications