कांग्रेस प्रवक्ता की दिनदहाड़े हत्या पर बोले हरियाणा के सीएम, मुझे मामले की जानकारी नहीं

कांग्रेस प्रवक्ता की हत्या की मुझे जानकारी नहीं: खट्टर

नई दिल्ली। हरियाणा के फरीदाबाद में गुरुवार सुबह कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दल भाजपा सरकार से सवाल कर रहे है। वहीं सूबे के सीएम मनोहर लाल खट्टर को इसकी जानकारी नहीं है। खट्टर ने कांग्रेस नेता की हत्या पर किए गए सवाल पर कहा है कि उन्हें पता नहीं है कि क्या हुआ है।

विकास की हत्या के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंवर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां जंगलराज कायम है। खट्टर सरकार पूरी तरह से असफल रही

कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या सुबह करीब नौ बजे की गई। कांग्रेस के तमाम बड़े नेता इस पर बोल चुके हैं। राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया है। घटना के करीब छह घंटे बाद दोपहर को जब खट्टर से मीडिया ने इस हत्या पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अभी मामला मेरी जानकारी में नहीं आया है।

फरीदाबाद के सेक्टर 9 में एशियन अस्पताल के पास विकास चौधरी को अज्ञात बदमाशों ने उस वक्त गोली मारी जब वह यहां जिम करने पहुंचे थे। उन पर दो बदमाशों ने 8 से 10 राउंड गोलियां चलाई गईं। गोली लगने के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान चौधरी ने दम तोड़ दिया।

विकास चौधरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर का करीबी बताया जाता था। विकास इनेलो छोड़ कांग्रेस में आए थे। माना जा रहा था कि विकास फरीदाबाद सीट से चुनाव लड़ सकते थे। कुछ सालों तक वे इनेलो में थे, जब उन्हें फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहींं मिला तो उसके बाद वे पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। विकास चौधरी फिलहाल हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता थे।

विकास की हत्या के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंवर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां जंगलराज कायम है। घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'बीजेपी राज में प्रदेश गुंडाराज व संगठित अपराध का गढ़ बन गया है। कानून व्य्वस्था तार-तार हो चुकी है, गुंडे-बदमाशों व अराजक तत्वों का बोलबाला है। इस माहौल की दोषी सिर्फ खट्टर सरकार ही है। विकास चौधरी पर हमले की निष्पक्ष जांच हो और भाजपा सरकार आरोपियों को कानूनी सजा दिलाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+