जाट आंदोलन को 1947 के दंगों से भी ज्यादा भयंकर बता रो पड़े सीएम खट्टर

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार की शाम जाट आंदोलन पर चर्चा के लिए बीजेपी विधायक दल की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में हरियाणा में हुई हिंसा को लेकर भाजपा नेताओं का गुस्सा भी निकला तो आंसू भी। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रो पड़े। उन्होंने इस हिंसा को 1947 के दंगों से भी ज्यादा भयंकर बताया। जानिए क्यों फेमस है मुरथल, जो लड़कियों के अंडरगारमेंट्स मिलने से चर्चा में है

Haryana CM Manohar Lal Khattar
खट्टर ने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते। दोषियों को उनके किए की सजा मिलेगी। इस बीच मीटिंग में जाट और गैर जाट मंत्रियों के बीच कई बार तीखी बहस हुई। मीटिंग में गैर जाट विधायकों ने आरोप लगाया कि सीएम को कमजोर साबित कर सत्ता पलटने की साजिश रची गई थी। अपने ही कम्युनिटी की बात कहकर सीएम को हिंसा की सही जानकारी नहीं दी गई। मुरथल में अगर नहीं हुआ गैंगरेप तो कहां से मिले महिलाओं के अंडरगारमेंट्स

मीटिंग में विधायकों ने कहा कि पूरे मामले की CBI या फिर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस से जांच कराई जाए। मीटिंग में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पर हिंसा के पीछे की साजिश रचने की बात कहते हुए उनपर एफआईआर दर्ज किए जाने पर भी चर्चा हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+