दो सीटों से चुनाव लड़ने की तैयारी में हरियाणा के मुख्‍यमंत्री हुड्डा

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) हरियाणा में कांग्रेस की कमजोर हालत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं।

Haryana CM Bhupinder Singh Hooda

इसी तरह से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान के लिए भी सेफ सीट तलाशी जाने की खबरें आ रही हैं। महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है।

जानकारों का कहना है कि हुड्डा रोहतक की गढ़ी सांपला सीट और सोनीपत जिले की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभीतक सोनीपत में वे किस सीट से लडेंगे,इस पर कयास ही लग रहा है।

दोनों जाट बहुल क्षेत्र

जानकारों ने बताया कि ये दोनों क्षेत्र जाट बहुल है। इन दोनों में हुड़्डा ने खासा विकास किया है। पर उनके दो जगहों से चुनाव लड़ने के संकेत देना साफ करता है कि उन्हें कांग्रेस पार्टी की आगामी विधानसभा चुनावों में बहुत बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

ध्यान रहे कि हाल ही में कांग्रेस छोड़कर इनेलो में शामिल हुए फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने भी हुड़्डो को चुनौती दी है कि वे रोहतक को छोड़कर उनके खिलाफ कहीं से भी चुनाव लड़कर देख लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+