'राहुल गांधी निपाह वायरस के समान, जो भी पार्टी सम्पर्क में आएगी फना हो जाएगी'
नई दिल्ली। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना निपाह वायरस से की है। मंगलवार को अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी निपाह वायरस की तरह हैं और जो भी पार्टी राहुल गांधी के सम्पर्क में आएगी वो खत्म हो जाएगी। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि जो भी सियासी दल गठबंधन के साथ उनके संपर्क में आएंगे, वो भी समाप्त हो जाएंगे। अनिल विज ने कहा कि निपाह वायरस खतरनाक बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने की टिप्पणी
अपने बयानों की वजह से अकसर चर्चा में रहने वाले हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर से कुछ ऐसा कहा जिसको लेकर सियासत गरमा सकती है। अनिल विज ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना निपाह वायरस से की है। हरियाणा में निपाह वायरस फैलने से बचाव को लेकर की जा रही तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर ये टिप्पणी की।

निपाह वायरस पर बोल रहे थे अनिल विज
अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी निपाह वायरस की तरह हैं और जो भी पार्टी राहुल गांधी के सम्पर्क में आएगी वो खत्म हो जाएगी। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि जो भी सियासी दल गठबंधन के साथ उनके संपर्क में आएंगे, वो भी खत्म हो जाएंगे। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि निपाह वायरस खतरनाक बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है। बता दें कि निपाह वायरस से अकेले केरल में 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

27 मई को अनिल विज ने किया था ट्वीट
राहुल गांधी को लेकर अनिल विज ने पहली बार ये टिप्पणी नहीं की है। 27 मई को भी उन्होंने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने निपाह वायरस से राहुल गांधी की तुलना की थी। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी निपाह वायरस के समान हैं। जो भी राजनीतिक पार्टी इसके सम्पर्क में आएगी वह फना हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications