Haryana: सड़क हादसे में 10 की मौत, 1 की हालत गंभीर, सेना की भर्ती में शामिल होकर घर लौट रहे थे युवक
Recommended Video
जींद। हरियाणा के जींद जिले में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हुआ, यहां तेल टैंकर ने सामने से आ रही ऑटो को टक्कर मार दी, जिसमें ऑटो चालक समेत 10 लोगों की मौत हो गई, बता दें कि ऑटो में 11 लोग युवक सवार थे, ये सभी सेना की भर्ती से लौट रहे थे, इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, सभी मृतक जींद जिले के रहने वाले थे, मालूम हो कि मंगलवार को सेना में भर्ती रखी गई थी, जिसमें जींद के 10 युवकों का चयन हुआ था।

मेडिकल और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन्होंने शाम 7 बजे हिसार से ऑटो किराए पर किया और जींद के लिए चल पड़े लेकिन ऑटो रामराये गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे टैंकर को लाइट की वजह से ऑटो नहीं दिखा और उसने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी जिसमें 10 लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की हालत काफी गंभीर है, अकेडमी को भी इस हादसे के बारे में बता दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, तेल टैंकर ओवर स्पीड में था। सामने से लाइट पड़ने के कारण ऑटो चालक को टैंकर नहीं दिखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,ऑटो में तय संख्या से ज्यादा लोग थे।












Click it and Unblock the Notifications