'बेरोजगार युवा वहां ऐसा करते हैं तो सुरक्षा कहां है?' संसद में घुसपैठ को लेकर क्या बोलीं हरसिमरत कौर बादल
Harsimrat Kaur Badal on Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में लोकसभा में शुक्रवार को भी हंगामा हुआ। विपक्षी गठबंधन के सांसद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस मामले में बयान की मांग कर रहे हैं। इस बीच शिरोमणि अकाली दल (SAD) की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है। यह कोई छोटी बात नहीं है। देश की संसद को लोग सबसे सुरक्षित मानते हैं। लेकिन अगर बेरोजगार युवा वहां ऐसा करते हैं, तो सुरक्षा कहां है। यह एक बड़ा उल्लंघन है और चिंता का एक बड़ा कारण है।

'शुक्र है उनमें से कोई भी आरोपी अल्पसंख्यक समुदाय से नहीं था'
विपक्षी सांसदों के निलंबन पर हरसिमरत कौर बादल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह एक नया मानदंड बन गया है कि यदि आप उनसे सवाल पूछते हैं, तो वे आपको बाहर निकाल देते हैं और निलंबित कर देते हैं। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के ट्वीट का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हम बस आभारी हैं कि उनमें से कोई भी आरोपी अल्पसंख्यक समुदाय से नहीं था। नहीं तो मामला कुछ और ही होता।
यह भी पढ़ें- Parliament Security Breach: घुसपैठियों को लेकर नया खुलासा, पीएम मोदी से जुड़ा पोस्टर लेकर घुसे थे अंदर













Click it and Unblock the Notifications