साशा रामचंदानी संग शादी के बंधन में बंधे ऋतिक के क्‍लोन हरमन बावेजा, देखिए VIDEO

नई दिल्‍ली। एक्‍टर हरमन बावेजा जब बॉलीवुड में आए तो उनकी तुलना ऋतिक रोशन से की जाती थी। उन्‍हीं की तरह नैन-नक्‍श, उन्‍हीं की तरह बॉडी और उनकी तरह ही डांस मूव्‍स। उन्‍हें ऋतिक का क्‍लोन तक कह दिया गया। लेकिन कुछ समय बाद ही उनका शॉकिंग ट्रान्सफॉर्मेशन देख सभी दंग रह गए। वो फिल्‍मों से बाहर हुए तो दोबारा कभी पर्दे पर नजर नहीं आए। लेकिन अब हरमन बावेजा अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर रहे हैं। हरमन बावेजा ने साशा रामचंदानी से शादी कर ली है। उनके शादी की फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

शिल्‍पा शेट्टी ने डाला शादी का वीडियो

शिल्‍पा शेट्टी ने डाला शादी का वीडियो

फोटो और वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी गुरुद्वारे में हो रही है। हरमन ने गुलाबी रंग की शेरवानी और सफेद साफा पहना हुआ है। इस लिबास में वो हैंडसम लग रहे हैं। शिल्‍पा शेट्टी ने हरमन के शादी की फोटो शेयर की है। इसमें वो गुरुद्वारे में सासा संग फेरे ले रहे हैं। आपको बता दें कि शादी में शिल्‍पा शेट्टी शामिल नहीं हुई थीं। उन्होंने हरमन और साशा को बधाई देते हुए लिखा, 'हरमन और साशा, बहुत बहुत बधाई, वहां ना होना मिस कर रही हूं'।

राज कुंद्रा ने भी शेयर किया वीडियो

शिल्‍पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने भी हरमन बावेजा की शादी का वीडियो शेयर किया है। राज कुंद्रा ने वीडियो पर कैप्‍शन लिखा हरमन की शादी। इसमें हरमन के परिवार वाले, आमिर अली, आशीष चौधरी और उनकी पत्‍नी समिता बंगार्गी नजर आ रही हैं। वहीं हरमन बावेजा की बहन रवीना ने भी प्री-वेडिंग तैयारियों और उत्सवों की झलक की तस्वीरें साझा की थीं। उल्‍लेखनीय है कि साशा पेशे से न्यूट्रीशनिस्ट हैं।

हरमन बावेजा की जिंदगी के बारे में जानिए

हरमन बावेजा का जन्‍म 13 नवम्बर 1980 को हुआ था। उनके पिता का नाम हैरी बावेजा है। हैरी बावेजा बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्‍टर हैं। उन्होंने फ़िल्म लव स्टोरी 2050 से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था। इसके अलावा उन्‍होंने विक्ट्री और वॉट्स योर राशी? फ़िल्मों में काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+