Harley-Davidson: भारत में सस्ती होगी हार्ले-डेविडसन की बाइक, ट्रंप की मांग पर निर्मला सीतारमण ने किया ऐलान
Harley-Davidson: हार्ले-डेविडसन जैसे अमेरिकी ब्रांडों सहित आयातित (Imported) बाइक भारत में अब सस्ती हो जाएगा। क्योंकि, केंद्रीय बजट 2025 में उच्च क्षमता वाली बाइकों पर आयात शुल्क (कस्टम ड्यूटी) कम करने की घोषणा की गई है। बजट 2025 पेश करते हुए इस बात की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की।
वित्त मंत्री के मुताबिक, 1600 CC इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिलों की यूनिट पर इंपोर्ट ड्यूटी 50% से घटाकर 40% कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्ले-डेविडसन टैरिफ भारत और अमेरिका के बीच कई सालों से विवाद का विषय रहा है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इसे कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

वहीं, अब आम बजट में वित्त मंत्री की इस घोषणा के बाद डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की चिंताएं दूर हो सकती है। दरअलस, डोनाल्ट ट्रंप अपने पूरे चुनावी अभियान में इस बात को जोर-शोर से उठा रहे थे कि भारत और अन्य देश अमेरिकी चीजों पर बहुत ज्यादा इंपोर्ट ड्यूटी लगाते हैं। इस कारण अमेरिका से इन देशों को होने वाला निर्यात घटता जा रहा है।
डोनाल्ट ट्रंप कई बार हार्ले डेवडनस मोटरसाइकिल का उदाहरण दे चुके हैं। यह अमेरिका बाइक है और इसको आयात करने पर भारत ने ठीक-ठाक इंपोर्ट ड्यूटी लगा रखा है। वहीं, ट्रंप राष्ट्रपति बनने के बाद भारत ने अपने आम बजट में कुछ बाइकों और कारों पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने की घोषणा की है।
घटाई गई इंपोर्ट ड्यूटी
1,600 सीसी तक के इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिलों के लिए आयात शुल्क 50% से घटाकर 40% कर दिया गया है। अब ऐसी बाइक खरीदने के लिए ग्राहकों को अपनी जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। इस कदम को मोदी सरकार का अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के साथ व्यापारिक सहयोग के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
सेमी-नॉक्ड डाउन पर लगेगा आयात शुल्क
इसके अतिरिक्त, सेमी-नॉक्ड डाउन (एस.के.डी.) किट पर अब 25% से कम करके 20% आयात शुल्क लगेगा। हाल ही में पेश किए गए केंद्रीय बजट के अनुसार, पूरी तरह से नॉक्ड डाउन (सी.के.डी.) इकाइयों पर 15% की पिछली दर की तुलना में केवल 10% कर लगाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Budget 2025: 12 लाख तक क्यों 0 टैक्स? ओल्ड टैक्स रिजीम खत्म होगा? इंटरव्यू में सीतारमण ने बताया सबकुछ












Click it and Unblock the Notifications