बीजेपी को ओडिशा में बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष का भतीजा बीजद में हुआ शामिल

भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद देशभर के राजनीतिक दलों के नेताओं का लगातार दल बदल रहे हैं। इसी बीच बीजेपी को पूर्वी राज्य ओडिशा में शनिवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब ओडिशा के भाजपा अध्यक्ष बसंत कुमार पांडा के भतीजे हरिशचंद्र पांडा बीजेडी में शामिल हो गए। बता दें कि पिछले दिनों बीजेपी ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी को उस समय बड़ा झटका दिया था जब बीजेडी के बड़े नेताओं बैजयंत पांडा और दामोदर राउत ने बीजेपी का दमन थाम लिया था।

Harish Chandra Panda nephew of Odisha BJP President Basant Kumar Panda, joins BJD
उसके बाद अब बीजेडी ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। शनिवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की उपस्थिति में हरिशचंद्र पांडा बीजू जनता दल में शामिल हो गए। अपने समर्थकों के साथ बीजद में शामिल होने से पहले हरीश चंद्र (विकू के नाम से पुकारे जाने वाले) ने कहा, ओडिशा के माननीय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के कुशल नेतृत्व को स्वीकार करते हुए, मैं बीजेडी में शामिल हो रहा हूं।

उन्होंने जानकारी दी, जब मैं पहले शिवसेना का प्रदेश अध्यक्ष था, तब मैं नुआपाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। बाद में मैं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गया था, लेकिन नुआपाड़ा निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से काम नहीं कर रही है। इसलिए मैंने तानाशाही को त्याग दिया। मैंने एक ऐसी पार्टी में शामिल होना पसंद किया जहाँ टीम भावना के साथ काम जाता हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+