कौन हैं राज्यपाल Haribhau Bagde जिनके 'जोधा-अकबर की शादी की कहानी है झूठी' के दावे ने मचाई सनसनी
Haribhau Bagde Profile: राजस्थान के गवर्नर हरिभाऊ बागड़े एक बार फिर अपने विवादित बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने अब मुगल बादशाह अकबर और जोधाबाई की शादी पर सवाल उठाए हैं। गर्वनर ने एक कार्यक्रम में कहा कि जोधाबाई और अकबर की शादी के दावे झूठे हैं। अकबरनामा में इसका कहीं जिक्र नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, 'कहा जाता है कि जोधा और अकबर की शादी हुई थी। इस पर फिल्म भी बनी है। इतिहास भी यही कहता है, लेकिन इसमें सच्चाई नहीं है।'
Haribhau Bagde का पूरा बयान
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के हालिया बयान ने जोधाबाई और अकबर की शादी के ऐतिहासिक ब्यौरे पर फिर से सवाल उठा दिया है। इससे पहले भी कुछ इतिहासकारों ने इस ऐतिहासिक घटनाक्रम को गलत करार दिया है। ऐतिहासिक तथ्यों के मुताबिक, 1569 में आमेर के शासक भारमल की बेटी जोधाबाई और बादशाह अकबर के विवाह का उल्लेख है। राज्यपाल ने कहा, 'इतिहास में यही पढ़ाया जाता है। इस पर फिल्म भी बनी है। इसमें सच्चाई नहीं है। जोधाबाई और अकबर की शादी का उल्लेख अकबरनामा में नहीं है। आमेर के राजा भारमल ने अपनी एक दासी का विवाह अकबर से कराया था।'

यह भी पढ़ें: 'बीजेपी जुमला पार्टी', ममता बनर्जी ने PM Modi के आरोपों पर किया पलटवार, 'ऑपरेशन बंगाल' को बताया साजिश
पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं Haribhau Bagde
राजस्थान के गवर्नर हरिभाऊ बागड़े इससे पहले भी कई बार ऐसे विवादित बयान दे चुके हैं। भारतीय इतिहास लेखन को लेकर वह ऐसी टिप्पणी कई बार और भी मौकों पर कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि महाराणा प्रताप के बारे में इतिहास में कम पढ़ाया गया है, जबकि अकबर के बारे में ज्यादा पढ़ाया जाता है।
हरिभाऊ बागड़े गर्वनर बनने से पहले 5 बार महाराष्ट्र की फुलंबरी सीट से विधायक रह चुके हैं। किसान परिवार में जन्मे बागड़े बचपन में परिवार की खराब आर्थिक स्थिति की वजह से अखबार बेचने का काम करते थे। बीजेपी में शामिल होने से पहले वह संघ के समर्पित कार्यकर्ता रह चुके हैं। आरएसएस में रहते हुए खास तौर पर वह किसानों से जुड़े मुद्दे पर काफी काम करते थे। वह अभी भी कई किसान संगठनों से जुड़े हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh: वायरल वीडियो पर बोले बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़, 'AI से बनाया गया है'












Click it and Unblock the Notifications