हार्दिक पटेल ने कसा मोदी पर तंज, 'जो निभा ना सका पत्नी से, दूसरों की CD बनवाएगा'
अहमदाबाद। पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर हमला बोला है। सीडी कांड के बाद हार्दिक ने पहली बार पीएम मोदी के निजी जीवन को लेकर टिप्पणी की है। हार्दिक पटेल के तेवर तल्ख होते जा रहा है। हार्दिक ने ट्विटर पर 1970 की एक हिंदी फिल्म के मशहूर 'रामचंद कह गए सिया से' गाने की पलट पर एक गाना पोस्ट किया है।

हार्दिक ने अपने ट्वीट में लिखा, 'श्रीराम कह गये सिया से, ऐसा कलियुग आएगा। गोडसे का मंदिर बनेगा, तंबू में राम विराजा जाएगा। मार ना सका एक अंग्रेज को, वो गांधी मार के हिंदू कहलाएगा। जो निभा ना सका पत्नी से, दूसरों की सीडी बनवाएगा। बांटेगा हिंदू को मुस्लिम से, दलित को भी खा जाएगा। गाय को कहकर अपनी मां, उसका मांस तक बेच खाएगा।'
कविता के तौर पर की गई इस पोस्ट में हार्दिक ने नाथूराम गोडसे, राम मंदिर के मुद्दा, गोरक्षा से लेकर प्रधानमंत्री मोदी की व्यक्तिगत जिंदगी तक का जिक्र किया है।












Click it and Unblock the Notifications