रुपाणी के बयान पर हार्दिक का पलटवार, जब BJP शहीदों का सम्मान नहीं कर सकती तो वो नागरिकों का सम्मान कैसे करेगी

नई दिल्ली। पाटिदार नेता हार्दिक पटेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के उस बयान की आलोचना की है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर शहीद सैनिकों के परिवार के सदस्य सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं, तो यह 'पाकिस्तान की भाषा' होगी। एक फेसबुक पोस्ट में कांग्रेसी नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि अगर भाजपा शहीद के परिवारों का सम्मान नहीं कर सकती है तो वो देश के आम नागरिकों का सम्मान कैसे कर सकती है।

Hardik Patel criticized Gujarat CM Vijay Rupani for remark on martyrs families

आपको बता दें कि मंगलवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री ने उस सवाल का जवाब देते हुए पाकिस्तानी बताया था जिसमें कहा गया था कि अगर पीड़ितों (शहीद सैनिकों) के परिवार के सदस्य जिन्होंने भारत के सर्जिलकल स्ट्राइक के सबूत मांगे तो वे भी पाकिस्तानी होंगे? रुपाणी ने कहा कि हां, यह पाकिस्तान की भाषा है, क्योंकि इसके लिए सबूत नहीं हो सकते।

यह भी पढ़ें- अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

रुपाणी पर निशाना साधते हुए हार्दिक पटेल ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा है कि गुजरात के मेड इन बर्मा मुख्यमंत्री के यह शब्द शर्मनाक हैं। उन्होंने कहा कि अगर शहीद सैनिकों के परिवार बालाकोट हमले के सबूत मांगते हैं तो वे भी पाकिस्तानी हैं। इससे बीजेपी पूरी तरह से बौखला गई है। अगर बीजेपी शहीदों का सम्मान और उनके परिवारों का सम्मान नहीं कर सकती तो वो देश के आम नागरिकों का सम्मान कैसे करेगी?

बीजेपी के सदस्य देश के सम्मान और सुरक्षा के लिए अपनी जान गंवाने वाले जवानों का नाम वेकर सारी हदें पार कर रहे हैं। रुपाणी ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही है क्योंकि पाक की तरह कांग्रेस भी सबूत मांग रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देश की पुरानी पार्टी पाकिस्तान की रक्षा करने की कोशिश कर रही थी जबकि वो आतंकियों को सुरक्षित पनाह दे रहा है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की बायोपिक पर बैन के बाद अब EC ने नमो टीवी पर लिया बड़ा फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+